BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जब चुनाव हो सकता है, तो दुर्गा पूजा क्यों नहीं: कृष्ण कुमार

by bnnbharat.com
October 7, 2020
in समाचार
जब चुनाव हो सकता है, तो दुर्गा पूजा क्यों नहीं: कृष्ण कुमार
Share on FacebookShare on Twitter

– सुरसंड में बड़े पैमाने पर होती है मां दुर्गा की पूजा अर्चना

– 1947 से अबतक लगातार हो रही है पूजा, नेपाल से सटे होने के कारण, भव्य होती है पूजा

– कलश स्थापना के दिन, कुंवारी कन्यायों के हाथों भड़ी जाती हैं हजारों की संख्या में कलश

सुरसंड (सीतामढ़ी): प्रखंड मुख्यालय के टीपीएस भवन में मंगलवार को दुर्गा पूजा समिति सुरसंड और स्थानीय प्रशासन के बीच पूजा को लेकर बैठक आयोजन हुई.

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी पुपरी नवीन कुमार ने कहा कि कोरोना काल में बिहार सरकार के गाइडलाइन में किसी भी प्रकार का धार्मिक आयोजन करने की नहीं अनुमति है.

इस समय सभी धार्मिक स्थल बंद पड़े हैं, ऐसे वक्त में लोगों को आगे आकर सरकार की मदद करनी चाहिए. नवीन कुमार ने कहा कि लोगों में आस्था होना चाहिए, हमारा मकसद आप लोगो के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है.

बस आग्रह है कि छोटे-छोटे मुर्ति सभी के घरों में स्थित है. वहां भी आप लोग अपना आस्था दिखा सकते हैं. ये जरूरी नहीं की बड़े-बड़े मूर्तियों को पूज कर हम और आप अपनी आस्था का प्रदर्शन करें. दुर्गा पूजा से पहले इस आपदा से निजात पा लिया जाता तो पूजा में कोई विघ्न बाधा नहीं आती.

सरकार और प्रसारण आपकी सेवा में खड़ा होता. सरकार की मंशा हमारी तरह ही है. सरकार और प्रसासन की इस कोरोना महामारी को रोकने की कोशिश जारी है, एक छोटी सी गलती से बढ़ते भीड़ के कारण हमारी एक पीढ़ी खतरे में पड़ सकती है. नवीन कुमार ने सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस को पढ़कर सुनाया और इस पर खड़ा उतरने के लिए लोगों से आग्रह किया.

एएसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि सीतामढ़ी जिले भर में कहीं भी पूजा मंडप में पूजा नहीं हो रही है, जहां-जहां मूर्ति निर्माण में हाथ लगा था, वहां माता रानी के मूर्ति को हिंदू धर्म के रीति-रिवाज से विधिवत मुर्ति का जलप्रवाह करा दिया गया है. आमजन हमारी मदद करें, इस बार अपने घर में ही पूजा करें.

नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश राजू ने कहा कि सुरसंड में पूजा का स्थान बिहार सरकार का नहीं है, बल्कि निजी स्थान पर पूजा होती है जहां नगर के लोग ही उसके अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष है. अधिकारी लोग और सरकार हमारे आस्था को ठेस पहुंचा रही है. ऐसे लोगों पर मानहानि का मुकदमा भी दर्ज होना चाहिए.

दुर्गा पूजा समिति सुरसंड के सचिव निरंजन मंडल ने प्रशासन से मांग किया कि हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमलोगों को पूजा समिति सुरसंड के माध्यम से सुरसंड के गरीब स्थान में पूजा करने दें. हमलोग शालीनता से कोरोना में जारी हरेक नियमों का पालन करते हुए पूजा करेंगे.

मेघपुर के घटना पर एएसपी प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकार के आदेश पर जहां-जहां मूर्ति निर्माण कार्य चल रहा है वहां विसर्जन कराएं अथवा जो विसर्जन नहीं करने देते वैसे लोगों पर एफआईआर दर्ज करें, वहां पर अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है.

आपलोग प्रशासन का सहयोग कीजिए. मुकदमा के अनुसंधान उपरांत सभी को निर्दोषी करार कर दिया जाएगा. प्रशासन की ओर से हम माफी मांगते हैं कि न चाहते हुए भी प्रशासन को मूर्ति में हाथ लगाना पड़ा.

जिला पार्षद कामिनी झा ने कहा कि हरेक जगह पूजा में कुछ न कुछ हाथ लग चुकी है. प्रशासन वहां पूजा पूर्णं होने दें. हमलोग प्रशासन का भरपूर सहयोग करेंगे

सदस्य कृष्ण कुमार ने कहा कि जब कोरोना महामारी के बीच विधानसभा चुनाव कराना संभव है, दुर्गा पूजा क्यों नहीं?

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी संजय कुमार, पूजा समिति के अध्यक्ष शोभा दास, उपाध्यक्ष शोभित राउत, कोषाध्यक्ष पह्लाद कुमार सुमन, सदस्य मोहन चन्द्र मेहता, उप सचिव बिलट राय, पूजक कृष्ण कुमार सरावगी, मनोज कुमार व्याहुत समेत दर्जनों सदस्य मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 21 प्रत्याशियों की लिस्ट

Next Post

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, टॉप कमांडर सहित 3 आतंकी ढेर

Next Post
नक्सलियों के एम्बुश में फंसने से 14 जवान शहीद,  हथियार लूटकर ले गये नक्सली

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, टॉप कमांडर सहित 3 आतंकी ढेर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d