रांची: आपने किसी मुख्यमंत्री या किसी मंत्री को रिक्शे में चलते नहीं देखा होगा, लेकिन झारखंड सरकार के श्रममंत्री सत्यानंद भोक्ता सोमवार को जब रिक्शा पर सवार होकर निकले तो लोग उन्हें अचरज भरी निगाहों से देखते रहे.
दरअसल, भोक्ता पर्यावरण संरक्षण के लिये लोगों को जागरूक करने और स्वास्थ्य के लिये सोमवार को सर्किट हाउस में लोगों की समस्या सुनने जा रहे थे.
रिक्शा से मंत्री को सर्किट हाउस पहुंचता देख अधिकारी भी अचंभित हो गये. गांव वाले भी देखते रहे, लेकिन, मंत्री भोक्ता रिक्शा से उतरे और सीधा सर्किट हाउस सभागार की ओर चल दिये. इसके पीछे वो संदेश भी देना चाहते थे कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है.

