BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नमाज पढ़ रहे लोगों को पुलिस ने समझाया तो कुल्हाड़ी से किया हमला, 2 पुलिसकर्मी गंभीर

by bnnbharat.com
April 3, 2020
in समाचार
नमाज पढ़ रहे लोगों को पुलिस ने समझाया तो कुल्हाड़ी से किया हमला, 2 पुलिसकर्मी गंभीर

नमाज पढ़ रहे लोगों को पुलिस ने समझाया तो कुल्हाड़ी से किया हमला, 2 पुलिसकर्मी गंभीर

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार को घर की छत पर सामूहिक नमाज पढ़ी गई. यह सूचना मिलते ही जब पुलिस वहां पहुंची और लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बात कही तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया.

इसमें चौकी प्रभारी, एलआईयू सिपाही समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए. इसके बाद थाने से पुलिसफोर्स भेजी गई और मामले पर काबू पाया गया.

हालांकि, इस बीच पुलिसकर्मियों से मारपीट करने वाले लोग वहां से भाग निकले. हालांकि, कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है जबकि कुछ की तलाश ड्रोन के जरिए भी की जा रही है.

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है. देश के सभी बड़े धर्मस्थल बंद हैं. 

पुलिसकर्मियों ने नमाज के बाद छत से नीचे उतरने वालों को सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पालन करने को कहा तो लोगों ने बहस शुरू कर दी.

पुलिस ने जब इस घटना का वीडियो बनाना चाहा तो आरोपियों ने कुल्हाड़ी, फावड़े से हमला कर दिया. पुलिस पर छतों से पथराव किया गया. इसमें चौकी प्रभारी आनंद पांडेय समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.

एसडीएम सदर शैलेश कुमार, सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति, एएसपी विनोद कुमार, कोतवाल नागेंद्र पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

एसपी अमरेंद्र प्रसाद ने बताया कि दो सिपाहियों की हालत गंभीर है. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. अभी कुछ और लोगों को भी पकड़ा जाएगा. इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना वायरस: CISF के 11 जवान संक्रमित

Next Post

हिंदपीढ़ी क्षेत्र में कांटेक्ट स्क्रीनिंग का काम जारी, 4458 घरों में पहुंची टीम

Next Post
हिंदपीढ़ी क्षेत्र में कांटेक्ट स्क्रीनिंग का काम जारी, 4458 घरों में पहुंची टीम

हिंदपीढ़ी क्षेत्र में कांटेक्ट स्क्रीनिंग का काम जारी, 4458 घरों में पहुंची टीम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d