BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मोदी सरकार पर गहलोत ने साधा निशाना, कहा- समय आने पर मुल्क इन्हें सबक सिखाएगा

by bnnbharat.com
March 12, 2020
in समाचार
मोदी सरकार पर गहलोत ने साधा निशाना, कहा- समय आने पर मुल्क इन्हें सबक सिखाएगा

मोदी सरकार पर गहलोत ने साधा निशाना, कहा- समय आने पर मुल्क इन्हें सबक सिखाएगा

Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान: मध्यप्रदेश में जारी राजनीतिक उठापटक को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि समय आने पर मुल्क इन्हें सबक सिखाएगा. उन्होंने एक बार फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया को अवसरवादी बताया.

मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक बुधवार को जयपुर पहुंचे. उन्हें लेने एयरपोर्ट पहुंचे गहलोत ने कहा, पूरा मुल्क देख रहा है कि कितनी बेशर्मी से विधायकों की खरीदो-फरोख्त (हार्स ट्रेडिंग) हो रही है. कोई सोच नहीं सकता. ये पता नहीं देश को कहां ले जाएंगे. पूरा मुल्क देख रहा है और समय आने पर इनको सबक सिखाएगा.

मोदी सरकार पर मप्र के कांग्रेस विधायकों को धमकाने व खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाकर कहा, आप सब सोच सकते हैं कि किस तरह से होर्स ट्रेडिंग के प्रयास चल रहे हैं. मध्यप्रदेश में विधायकों को डराया-धमकाया जा रहा है. कोई सोच नहीं सकता. ऐसा नंगा नाच कभी नहीं देखा गया जो सत्ता में बैठे लोग कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हम एकजुट हैं और इन्हें सबक सिखाएंगे. सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि ये अवसरवादी लोग हैं पहले ही चले जाते तो ठीक रहता.उन्हें कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया है. 17 साल तक उन्हें विभिन्न पदों पर रखा, सांसद बनाया, केंद्र में मंत्री बनाया. इन्होंने मौका आने पर मौका परस्ती दिखाई है, इनको जनता माफ नहीं करेगी.

राजस्थान में भी मप्र जैसे हालात पैदा करने के कुछ भाजपा नेताओं के बयान पर गहलोत ने कहा,उनके सपने उनके धनबल के आधार पर हैं. विधायकों की खरीद-फरोख्त के आधार पर हैं. ये कोई विचारधारा की बात नहीं कर रहे हैं. धन बल दिख रहा है. इनकी धमकियों से न तो जनता और न ही हम झुकने वाले हैं. हमें उम्मीद है कि उनको सबक मिलेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लोडेड देशी कट्टा के साथ 3 अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

Next Post

कोरोना वायरस: IPL पर मंडराया खतरा, विदेशी खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा वीजा

Next Post
कोरोना वायरस: IPL पर मंडराया खतरा, विदेशी खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा वीजा

कोरोना वायरस: IPL पर मंडराया खतरा, विदेशी खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा वीजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d