BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मंत्री कब लगवाएंगे कोरोना का टीका? राजनाथ सिंह ने दिया यह जवाब

by bnnbharat.com
January 17, 2021
in समाचार
मंत्री कब लगवाएंगे कोरोना का टीका? राजनाथ सिंह ने दिया यह जवाब
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोरोना के टीकाकरण की शुरुआत पर देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार के मंत्री कब कोरोना की वैक्सीन लगवाएंगे.

एक चैनल को दिए साक्षात्कार में राजनाथ सिंह ने कहा, मैं समझता हूं कि कोविड-19 के हमारे फ्रंट वॉरियर्स का वैक्सीनेशन जब पूरा हो जाएगा और जब पचास साल के ऊपर के लोगों के वैक्सीनेशन की प्रक्रिया जब शुरू होगी, उस समय हम, राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग भी वैक्सीन लगवाएंगे.

राजनाथ सिंह ने यह बात एक सवाल के जवाब में दिया जिसमें उनसे पूछा गया कि विदेशों में पहले राजनीति हस्तियों को वैक्सीन लग रही है लेकिन हमारे देश में ऐसा नहीं हो रहा है.

क्या आपको नहीं लगता कि वैक्सीन के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए नेताओं को पहले वैक्सीन लगवानी चाहिए थी.

इस पर राजनाथ सिंह ने कहा, नहीं, मैं समझता हूं देश की जनता इसे इस रूप में नहीं लेगी. क्योंकि फाइलन ट्रायल हो चुका है. देश के वैज्ञानिकों ने और चिकित्सकों ने ट्रायल किया है. जनता को देश के वैज्ञानिकों और चिकित्सकों पर भरोसा है और हम लोग भी जनता को आश्वस्त कर रहे हैं.

बता दें कि कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने शनिवार को कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद वैक्सीन की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा था कि अगर वैक्सीन इतनी सुरक्षित और विश्वसनीय है और इसकी एफिकेसी सवाल से परे है तो फिर यह कैसे हो सकता है कि सरकार से जुड़ा कोई भी खुद के टीकाकरण के लिए आगे नहीं आया, जबकि दुनिया के अन्य देशों में ऐसा ही हुआ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अस्पताल निर्माण में देरी पर भड़के सीएम हेमंत सोरेन, 2007 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य जो अभी भी अधूरा है

Next Post

बाबू समझो ये ईशारे, रांची से दूर ले जाकर कांग्रेस ने अपने 15 विधायकों से की गुफ्तगू

Next Post
कांग्रेस विधायकों में कोई नाराजगी नहीं, सभी सेवा कार्य में जुटे हैं-आरपीएन सिंह

बाबू समझो ये ईशारे, रांची से दूर ले जाकर कांग्रेस ने अपने 15 विधायकों से की गुफ्तगू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d