BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जब भी अनुच्छेद 370 खत्म होने का इतिहास लिखा जाएगा हम सब उसके साक्षी होंगे : जेपी नड्डा

by bnnbharat.com
September 20, 2019
in समाचार
जब भी अनुच्छेद 370 खत्म होने का इतिहास लिखा जाएगा हम सब उसके साक्षी होंगे : जेपी नड्डा

Whenever the history of ending Article 370 is written, we will all witness it: JP Nadda

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जब भी अनुच्छेद 370 खत्म होने का इतिहास लिखा जाएगा हमसब उसके साक्षी होंगे, क्योंकि अनुच्छेद 370 भारत के माथे पर एक ऐसा कलंक था जिससे आदिवासी हितों का दोहन किया जाता था. जम्मू कश्मीर में आदिवासियों के लिए सिर्फ एक प्रकार की ही नौकरी का स्थान था और वह था सफाईकर्मी की नौकरी, न ही उन्हें किसी और प्रकार की नौकरी के लिए योग्य माना जाता था न ही उन्हें लोकसभा या विधानसभा में सीट आवंटित किया गया. 370 के हटने से न सिर्फ अलगाववाद और आतंकवाद का सफाया हुआ, बल्कि आदिवासियों के विकास के लिए एक मजबूत नींव रखी गयी. नड्डा शुक्रवार को चाईबासा में बूथ सह शक्तिकेंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे.

Whenever the history of ending Article 370 is written, we will all witness it: JP Nadda

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद अब अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ रहे हैं-

हमारा सौभाग्य है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद अब अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ रहे हैं, इस वर्ष 11 करोड़ से 17 करोड़ पहुंचकर हमने जो इतिहास रचा उसपर रिसर्च करने के लिए आज विदेशों से लोग आ रहे हैं और जानने की कोशिश कर रहे हैं कि किन कारणों से भाजपा आज सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी बनी. भाजपा के इस ऊंचाई के पीछे सभी कार्यकर्ताओं का समर्पण, तप और त्याग है, क्योंकि आज देश में 7 राष्ट्रीय दल एवं 69 क्षेत्रीय दल हैं परंतु किसी दल में यह ताकत नहीं है कि ऐसा शानदार कार्यकर्ता सम्मेलन करा सके, इसकी सबसे बड़ी वजह हमारी प्रजातांत्रिक विचारधारा है, जो हमें लोगों के दिलों से जोड़ती है. आज हमें इतना बड़ा जनसमर्थन मिल रहा है उसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पार्टी और सरकार कंधे से कंधा मिलाकर अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा प्रवाहित कर रही है, हम हमेशा से वंशवाद से परे राजनीति को सेवा की जगह समझते हैं न कि मेवा खाने की जगह.

हमारे पास नेता भी हैं नीति भी है

कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए नड्डा ने कहा कि हमारे पास नेता भी है, नीति भी है और नियत भी, झारखंड को खुशहाली और समृद्धि की तरफ अग्रसर करने के लिए हमें आपकी ताकत और समर्पण की आवश्यकता है, क्योंकि आपकी उंगली की ताकत से ही हमारी उंगली में ताकत आती है, जिसके कारण हम संसद में अनुच्छेद 370, ट्रिपल तलाक़ सहित कई जनकल्याणकारी कार्य कर पाते हैं.

कांग्रेस की मंशा सिर्फ आदिवासियों का वोट पाना हैः अर्जुन

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देशभर में आदिवासी हितों की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी आदिवासी विरोधी अनुच्छेद 370 के पक्ष में क्यूं खड़ी थी, ये उन्हें स्पष्ट करना चाहिए. कांग्रेस की सांसद गीता कोड़ा ने सदन में जब अनुच्छेद 370 हटने के खिलाफ वोट किया. उसी वक्त यह पता चल गया था कि कांग्रेस की मंशा सिर्फ आदिवासियों का वोट पाना है ना कि उनका उत्थान करना है. अनुच्छेद 370 हटने के बाद मैं लद्दाख जा कर वहां के आदिवासी समाज से मिला और उनकी आंखों की चमक और एक अनोखी ख़ुशी देखकर एहसास हुआ कि कितने दशकों से वे अनुच्छेद 370 से आज़ादी चाह रहे थे.

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर अब स्वच्छता अभियान का दूसरा अध्याय शुरू हुआ है प्लास्टिक मुक्त भारत जिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है, जिससे आज भारत पर्यावरण के मुद्दे पर भी जागता हुआ दिखाई दे रहा और मोदी जी के नेतृत्व में पूरी दुनिया का दृष्टिकोण भारत के प्रति तेज़ी से बदल रहा है.

हनुमान जी के भक्त होते हैं भाजपा कार्यकर्ताः यादव

बूथ सह शक्तिकेंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए झारखंड चुनाव सह प्रभारी नंद किशोर यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हनुमान जी के भक्त होते हैं और हनुमान जी को जब उनकी शक्ति याद दिलाई गई तो उन्होंने लंकादहन कर डाला. उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा की असली ताकत नेता नहीं कार्यकर्ता हैं और भाजपा के हर कार्यकर्ता में कोल्हानफतह की क्षमता भी है और जज्बा भी.

प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में जनता ने वंशवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त कर ‘सबका साथ सबका विकास’ के लिए नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया, उसी प्रकार आगामी विधानसभा चुनाव में जनता विकासविरोधी पार्टियों का सफाया करेगी. झामुमो, कांग्रेस जैसी विपक्षी पार्टियों ने भ्रष्टाचार के माध्यम से केवल झारखंड को लूटा है. झारखंड नामधारी पार्टियों ने जल जंगल जमीन के नारों के सहारे झारखंड के आदिवासियों को सिर्फ एक वोटबैंक समझा. उन्होंने कहा कि जनता ने ठान लिया है कि इस बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा को 65 पार कराकर राज्य में एक सशक्त और स्थाई सरकार देगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में नगरीय सुविधाओं के विकास के लिए एडीबी से मिलेगा 4578 करोड़ कर्ज

Next Post

Agusta Westland case: क्रिश्चियन मिशेल से अब CBI करेगी तिहाड़ जेल में पूछताछ

Next Post
Agusta Westland case: क्रिश्चियन मिशेल से अब CBI करेगी तिहाड़ जेल में पूछताछ

Agusta Westland case: क्रिश्चियन मिशेल से अब CBI करेगी तिहाड़ जेल में पूछताछ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d