BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कहां से आया सोरेन परिवार के पास इतना पैसा? करोड़ों की जमीन कैसे खरीद ली, आप सभी पूछे सोरेन परिवार से : सीएम

by bnnbharat.com
October 12, 2019
in समाचार
कहां से आया सोरेन परिवार के पास इतना पैसा? करोड़ों की जमीन कैसे खरीद ली, आप सभी पूछे सोरेन परिवार से : सीएम

Where did the Soren family get so much money? How did you buy crores of land, all of you ask the Soren family: CM

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा कि कांग्रेस और झारखण्ड मुक्ति मोर्चा झारखंड को विकास की दौड़ में पीछे और आदिवासियों को गरीब व लाचार बनाये रखना चाहता है. ताकि यहां के सरल और सीधे आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में उपयोग कर सकें. आदिवासियों को गुमराह कर अपना स्वार्थ साधना इनका मकसद रह गया है. कांग्रेस और जेएमएम की न नीति ठीक है और न ही नीयत. इन्हें विकास से कोई सरोकार नहीं. बस खुद के विकास और वंशवाद की राजनीति तक ये सीमित हैं. सीएम शनिवार को नोवामुंडी में आयोजित जन सभा में बोल रहे थे.

कहां से आये इतने रुपये, सैकड़ों एकड़ जमीन कैसे खरीद ली

सीएम ने कहा कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड को लूटा है. गरीब आदिवासियों के बीच अफवाह फैलाई है कि भाजपा सरकार गरीबों की जमीन छीन लेगी. आपकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया. आदिवासियों के विकास की बात नहीं करते. एक भी काम आदिवासी हित में नहीं किया. लेकिन हमने किसी की भी एक इंच जमीन नहीं ली. लेकिन गोला का रहने वाला सोरेन परिवार कैसे सीएनटी-एसपीटी एक्ट के उल्लंघन कर देवघर, दुमका, रांची, धनबाद, गालूडीह, बोकारो, पाकुड़िया समेत अन्य शहरों में करोड़ों की जमीन का मालिक बन गया. कहां से आया इतना रुपया. सोरेन परिवार ने किसकी करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव खरीदी है. आदिवासी समाज को इनसे सचेत रहने की जरूरत है.

अब जाग चुका है आदिवासी समाज

पिछले 5 वर्ष में वर्तमान सरकार ने आदिवासी समाज के बीच जागरूकता का संचार किया है. अब आदिवासी समाज जाग चुका है. आप वोट मांगने पर कांग्रेस और जेएमएम से पूछें. क्यों चाईबासा के लोग लाल पानी पीने को मजबूर रहें, गांव में बिजली क्यों नहीं थी, क्यों हमें स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिला, क्यों महिलाओं को धुआं से मुक्ति नहीं मिली, क्यों हमें पक्का मकान नहीं मिला, क्यों हमारे बच्चों को हुनरमंद नहीं बनाया और क्यों आपके राज में झारखंड और चाईबासा पिछड़ गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जेम्स बॉन्ड के रोल में नजर आना चाहती हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा….

Next Post

आयुष्मान भारत योजना में रांची जिला राज्य में अव्वल

Next Post
आयुष्मान भारत योजना में रांची जिला राज्य में अव्वल

आयुष्मान भारत योजना में रांची जिला राज्य में अव्वल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d