सुरुर रज़ा,
रांची: कोरोना वायरस दिन प्रतिदिन अपना पैर पसार रहा है, जिसके कारण लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ रहा है. सेहत के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है. इसके कारण बॉलीवुड इंडस्ट्री प्रभावित हुई है.
फिल्मों की शूटिंग और फिल्म स्टार्स की ट्रिप स्थीगित हो रहे हैं. यहां तक कि आने वाले कुछ फिल्मों के ट्रेलर रिलीज को भी टाल दिया गया है. सिनेमा हॉल के बंद होने से सिनेप्रेमी काफी उदास और निराश हैं, क्योंकि अभी वे थियेटर्स में फिल्म देखने का लुत्फ नहीं उठा पा रहे हैं.
अब लोगों ने दूसरे माध्यम को अपना लिया हैं. वे फिल्में अमेजन प्राइम, यूट्यूब, नेटफ्लिक्स या हॉटस्टार के जरिए ऑनलाइन सिनेमा देख देख रहे हैं, परंतु सिल्वर स्क्रीन और ऑनलाइन मूवी देखने में काफी फर्क होता है.
क्या कहते हैं सिनेप्रेमी-
टिनी का यह कहना है कि ऑनलाइन मूवी देख तो जरूर लेते हैं, परंतु क्वलिटी और साउंड में काफी फर्क पड़ता है. थिएटर में डोल्बी साउंड के साथ फिल्में देखने का मजस ही कुछ और है.

शहजाद आलम ने कहा यूट्यूब, हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, प्राइम ने बहुत अच्छा काम किया. वेब श्रृंखला ने दर्शकों को खूब रिझाया, परंतु जो लुत्फ हम पीवीआर या थिएटर में ले सकते हैं, वह 6 इंच वाले मोबाइल में मुश्किल है. खासकर कर क्वालिटी और क्वांटिटी में काफी असर पड़ता है.

पारोमिता कहती है कि हर हफ्ते वह वीकेंड पर अपने दोस्तों के साथ पीवीआर जाकर सिनेमा देखा करती थी. थिएटर में फिल्में देखने की बात ही कुछ और है. हालांकि ऑनलाइन अभी सारी व्यवस्था मौजूद है, परंतु जो मजा दोस्तों के साथ और सिनेमा हॉल में आता था वह ऑनलाइन फिल्में देखकर कभी नहीं आ सकता.

संगीता का कहना है कि अभी कोरोना का संक्रमण चल रहा है. इस वक्त भले ही हम सिनेमा हॉल जाकर फिल्में नहीं देख पा रहे, परंतु ऑनलाइन यह सारी सुविधाएं उपलब्ध है. हम आसानी से सारी मूवीस या वेब सीरीज देख सकते हैं. कहीं ना कहीं यह काफी कारगर साबित हुआ है, क्योंकि लॉकडाउन में हम सब घरों में बंद थे परंतु ऑनलाइन वेब सीरीज, फिल्में और डॉक्यूमेंट्री ने हमें बोर नहीं होने दिया.

सनी सिंह ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए चिंता जताई, क्योंकि फिलहाल सारी शूटिंग बंद है. सनी अपने दोस्तों के साथ सिनेमा देखने जाया करते थे, परंतु अब यह मुमकिन नहीं है. हालांकि सनी ने कहा कि हम शुक्रगुजार हैं कि डिजिटल इंडिया में हैं, जिससे इंटरनेट द्वारा हम सारी चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं. खासतौर से लॉकडाउन में इंटरनेट ने बहुत हद तक हम सब का मनोरंजन किया. उनका यह साफ तौर से कहना था कि सिल्वर स्क्रीन पर फिल्में देखने की बात ही कुछ और है.

शुभम और सुष्मिता दोनों अमेटी के विद्यार्थी हैं और जर्नलिज्म का कोर्स कर रहे हैं. इन दोनों ने कहा दोस्तों के साथ जाकर सिनेमा देखने का मजा ही कुछ और है. इस वक्त संक्रमण फैला हुआ है तो भलाई इसी में है कि अपने घरों में रहे. ऑनलाइन मूवी वेब सीरीज का लुत्फ उठाएं. ऑनलाइन में काफी वेराइटीज होती है, परंतु थिएटर की बात निराली है, जिसे ऑनलाइन टक्कर नहीं दे पाएगा.



