BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कहां है ‘मेरा नाम जोकर’ में नजर आई रशियन एक्ट्रेस?

by bnnbharat.com
December 19, 2020
in समाचार
कहां है ‘मेरा नाम जोकर’ में नजर आई रशियन एक्ट्रेस?
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: आज से 50 साल पहले बॉलीवुड को ‘मेरा नाम जोकर’ के रूप में एक सदाबहार हिट फिल्म मिली थी. राज कपूर के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में सबकुछ बहुत बड़ा और खास था. एक तरफ फिल्म के जरिए ऋषि कपूर अपने पांव जमाने की कोशिश कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ धर्मेंद्र भी अपनी हिट फिल्मों का सिलसिला जारी रखना चाहते थे.

लेकिन राज कपूर की इस फिल्म में एक ऐसा रोल भी था जो कहने को छोटा था, लेकिन सभी का ध्यान खींचने में कामयाब रहा.

हम बात कर रहे हैं रशियन एक्ट्रेस सेनिया रेबेंकीना की जो खुद को पेशे से एक बैले डांसर बताती हैं. मेरा नाम जोकर में सेनिया रेबेंकीना एक सर्कस में काम करने वालीं आर्टिस्ट बनी थीं.

फिल्म में उनका रोल ज्यादा बड़ा नहीं था,लेकिन क्योंकि उन्हें फिल्म में राज कपूर से प्यार हो जाता है, इसलिए उनका रोल भी अहम बन गया.

मेरा नाम जोकर में काम करने के बाद सेनिया रेबेंकीना बॉलीवुड से गायब हो गईं. वे अपने देश रूस वापस चली गईं. उसके बाद में कम ही मौके आए जब लोगों को रेबेंकीना के बारे में कुछ पता चला हो.

लेकिन कुछ साल पहले BBC ने सेनिया से खास बातचीत की थी. उन्होंने एक्ट्रेस से उनके हर उस अनुभव के बारे में पूछा था जो उन्हें राज कपूर संग काम करते समय महसूस हुआ.

तब उन्होंने बताया था कि राज कपूर उस जमाने में बड़े स्टार थे. ऐसे में उनके साथ काम करना उनके लिए बड़ी बात थी. सेनिया के मुताबिक सेट पर राज कपूर सभी का पूरा ध्यान रखते थे, लेकिन कैमरा ऑन होते ही वे कड़क बन जाते थे और सभी से परफेक्ट की उम्मीद करते.

रेबेंकीना बताती हैं कि मेरा नाम जोकर की वजह से उनका कपूर परिवार संग एक ऐसा रिश्ता कायम हो गया जो लगातार जारी रहा. वे जब भी हिंदुस्तान आतीं, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर से मुलाकात जरूर होती. उन्हें उनकी मेजबानी बहुत पसंद थी.

वैसे सेनिया रेबेंकीना को अपने बैली डांस की वजह से राज कपूर की फिल्म में काम करने का मौका मिला था, अब उस फिल्म को जरूर 50 साल हो गए हैं, लेकिन एक्ट्रेस का अभी भी बैले डांस के लिए प्यार कम नहीं हुआ है. वे अभी भी प्रैक्टिस करती रहती हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सोनिया गांधी पुत्र मोह छोड़कर देश को बचाएं: RJD

Next Post

PLFI नक्सलियों का बढ़ा आतंक, एक और व्यवसायी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Next Post
कोरोना की वजह से नहीं करेंगे कोई हमला: नक्सली

PLFI नक्सलियों का बढ़ा आतंक, एक और व्यवसायी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d