नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में अलर्ट जारी किया है वहीं दूसरी तरफ उनके ही विधायक नंद किशोर गुर्जर पूरी तरह से बेफिक्र हैं. गुर्जर का कहना है कि जहां गाय रहती है वहां दुनिया का कोई भी वायरस नहीं आ सकता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नंद किशोर गुर्जर से सवाल किया गया था कि लोनिका स्वास्थ्य केंद्र के हालात बहुत बुरे हैं. गंदगी बहुत है ऐसे में कोरोना वायरस से कैसे निपटा जाएगा. इस सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि कोरोना की हिम्मत नहीं है लोनी में आ जाएगा क्योंकि यहां रामराज्य है. यहां 9 गौ शालाएं हैं. लोग धर्म कर्म के प्रति बहुत ही जागरूक हैं. जहां गाय रहती है वहां दुनिया का कोई भी वायरस नहीं आ सकता है.

