BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कहां एडजस्ट होंगे भाजपा में शामिल होनेवाले दूसरे दलों के दिग्गज

by bnnbharat.com
November 1, 2019
in Uncategorized
कहां एडजस्ट होंगे भाजपा में शामिल होनेवाले दूसरे दलों के दिग्गज

कहां एडजस्ट होंगे भाजपा में शामिल होनेवाले दूसरे दलों के दिग्गज

Share on FacebookShare on Twitter

कर्मवीर

रांची: विधानसभा चुनाव सर पर है. सत्तारूढ़ दल भाजपा में एक से बढ़ कर एक दिग्गज शामिल हुए हैं. बीजेपी ने झामुमो, कांग्रेस, आदिवासी रक्षा मंच, झाविमो,राजद के विधायकों, नेताओं को अपने पाले में शामिल कराया है. ऐसे में टिकट को लेकर भारी बवाल मचना लाजमी है.

पार्टी में हाल ही में जेएमएम के शशिभूषण मेहता, कांग्रेस विधायक मनोज यादव, सुखदेव भगत, मनोज यादव, झामुमो के कुणाल षाडंगी, जय प्रकाश भाई पटेल ने भाजपा का दामन थाम लिया है. इसे पहले झाविमो के मनोज कुमार भुइंया, राजद के डॉ मनोज कुमार, कांग्रेस के अरुण उरांव, नौजवान संघर्ष मोर्चा के विधायक भानू प्रताप शाही जैसे दिग्गजों ने कमल छाप को अपना लिया है. पूर्व डीजीपी डीके पांडेय, आईएएस रहीं सुचित्रा सिन्हा भी इनमें से एक हैं. इनको एडस्ट करने में पार्टी के दूसरे कद्दावर नेता नाराज हो जायेंगे. भाजपा के लिए यह भी एक दिक्कत है कि सहयोगी दल आजसू हटिया, सिल्ली, मांडू, सिसई, चक्रधरपुर, गोमिया, चंदनकियारी, लोहरदगा में अपनी दावेदारी कर रहा है. हटिया, सिसई, चंदनकियारी में भाजपा के विधायक हैं. इन्हें टिकट मिलेगा अथवा नहीं, यह आनेवाला समय ही बतायेगा.

पूर्व अध्यक्ष और सांसदों को भी चाहिए टिकट

भाजपा के लिए सरदर्द यह भी है कि पूर्व सांसद रविंद्र राय कोडरमा से टिकट चाहते हैं. वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ को चाईबासा से सीट चाहिए. पूर्व आईपीएस लक्ष्मण सिंह को राज धनवार से टिकट चाहिए. पूर्व विधायक माधव लाल सिंह को गोमिया, वर्तमान प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश को हटिया से सीट चाहिए.

भाजपा चुनाव समिति यह तय नहीं कर पा रही है कि दूसरे दलों से आये विधायकों को उनकी सीट से ही लड़ाया जायेगा अथवा नहीं. यानी सुखदेव भगत को लोहरदगा की सीट चाहिए, मनोज यादव को बरही, जय प्रकाश भाई पटेल को मांडू, कुणाल षाड़ंगी को बहरागोड़ा. यहां पर भाजपा के सेकेंड लाइन के नेता भी रेस में हैं. इसका नजारा दिखने भी लगा है. आबो देवी ने बरही से पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है. झामुमो नेता शशिभूषण मेहता को विश्रामपुर सीट चाहिए. यहां से रामचंद्र चंद्रवंशी विधायक और मंत्री भी हैं.

हाल ही में बीजेपी में शामिल मनोज भुइंया को पलामू सीट चाहिए. कांग्रेस का दामन छोड़ चुके देवकुमार धान अब हाथ में कमल लेकर मांडर के चुनावी मैदान में जाने की ख्वाहिश रख रहे हैं जबकि मांडर से बीजेपी की गंगोत्री कुजूर फिलहाल विधायक हैं. भाजपा में झाविमो से आये विधायक और मंत्री अमर बाउरी, चंदनकियारी के प्रबल दावेदार हैं. वहीं आजसू के पूर्व विधायक उमा शंकर यहां पर ताल ठोंक रहे हैं.

उधर अपनी पार्टी नौजवान संघर्ष मोर्चा का भाजपा में विलय करा चुके भानू प्रताप शाही को भवनाथपुर सीट चाहिए. पार्टी में शामिल होते ही शाही ने ऐलान कर दिया था कि इस बार इस सीट पर बीजेपी की ऐतिहासिक जीत होगी, मतलब इशारा साफ था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इमरान खान ने सिख श्रद्धालुओं को दिया तोहफा, बिना पासपोर्ट जा सकेंगे करतारपुर

Next Post

यूपी के एक गांव में फैला बीमारी का प्रकोप, 70 फीसदी लोग हुए बीमार

Next Post
यूपी के एक गांव में फैला बीमारी का प्रकोप, 70 फीसदी लोग हुए बीमार

यूपी के एक गांव में फैला बीमारी का प्रकोप, 70 फीसदी लोग हुए बीमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d