BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

व्हाइट हाउस ने कहा- बाइडन प्रशासन चीन के साथ बढ़ रहा है आगे

by bnnbharat.com
April 10, 2021
in समाचार
WHO से फिर जुड़ सकता है अमेरिका: व्हाइट हाउस
Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन: व्हाइट हाउस ने कहा कि जो बाइडन प्रशासन चीन के साथ धैर्य के साथ आगे बढ़ रहा है और उसे कोई जल्दबाजी नहीं है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि चीन के साथ संबंध कड़ी प्रतिस्पर्धा पर आधारित हैं.

उन्होंने कहा, ”हमने निजी और सार्वजनिक तौर पर ताइवान में चीन की आक्रामकता को लेकर अपनी बढ़ती चिंताएं व्यक्त की हैं. ताइवान में लोकतंत्र को खत्म करने के लिए चीन तेजी से बलपूर्वक कार्रवाई कर रहा है. हमने ताइवान की खाड़ी में ‘पीआरसी’ सेना की चिंताजनक गतिविधि बढ़ती देखी है, हम मानते हैं कि वह संभवत: अस्थिरता पैदा करने के लिए है.”

साकी ने कहा, ”हम धैर्य के साथ इस तरफ आगे बढ़ रहे हैं, हम जल्दबाजी में नहीं हैं. हम अपने देश में स्थितियों को मजबूत करने, अपने कार्यबल को बेहतर सहयोग देने और यह सुनिश्चित करने पर काम कर रहे हैं कि हम ताकत के साथ संबंधों को आगे बढ़ाएं.”

अमेरिका ताइवान के समीप चीन की सैन्य कार्रवाई पर करीबी नजर रख रहा है. पेंटागन ने कहा कि वह दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य गतिविधियों को लेकर चिंतित है. पेंटागन प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, ”हम दक्षिण चीन सागर के यूनियन बैंक क्षेत्र में चीन के नौसैन्य वाहनों के जुटने से चिंतित हैं.

साथ ही हम सहयोगी फिलीपीन के कानूनी अधिकारों को बाधित करने के चीन के प्रयासों से भी चिंतित हैं. अमेरिका अपने सहयोगियों के साथ खड़ा है और हम हिंद-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दीदी और उनके गुंडों की बौखलाहट बेकाबू होती जा रही: PM मोदी

Next Post

कोरोना का कहर: मॉल्स की बिक्री में फिर गिरावट शुरू

Next Post
कोरोना का कहर: मॉल्स की बिक्री में फिर गिरावट शुरू

कोरोना का कहर: मॉल्स की बिक्री में फिर गिरावट शुरू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d