रांची: भारतीय जनता पार्टी लोअर बाजार मण्डल में 100 जरूरतमन्द लोगों को मोदी आहार वितरण कार्यक्रम के दौरान ही सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी गयी.
इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते उक्त बातें उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने कही. साथ ही इस अवसर पर रांची के सांसद संजय सेठ की ओर से दी गयी. नमो सुरक्षा किट का भी वितरण किया गया. महानगर महामंत्री के.के. गुप्ता ने कहा कि हम सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना, बार -बार साबुन व सैनिटाइजर से हाथ धोना व साफ करना एवं मुंह को हमेशा ढ़क कर रखना अति आवश्यक है. माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बताये गये सभी बातों को लोगों से पालन करने का आग्रह किया.
महानगर उपाध्यक्ष वरुण साहु ने कहा कि हमारी टीम लगातार 66 वें सेवा कार्य में जुटी है जो आगे भी निरन्तर जारी रहेगा. हमारी टीम रांची महानगर के सभी मंडलों में सेवा कार्य कर रही है.
इस अवसर पर सभी कोरोना वारियर्स के टीम को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुजित चौरसिया, समाजसेवी विशाल अग्रवाल, आनन्द वर्मा, रवि मुंडा, दीपक गुप्ता, कृष्णा साव, भोला प्रसाद, तरुण जयसवाल, निर्भय सिंह आदि उपस्थित थे.

