BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जिन्होंने कभी चीन से समझौता किया, अक्साई चीन गंवाए वे मोदी जी से सवाल पूछते है…….धर्मेंद्र प्रधान

मोदी पहले प्रधानमंत्री जिन्होंने देश के संतुलित विकास केलिय पूर्वी भारत के विकास पर जोर दिया

by bnnbharat.com
June 21, 2020
in Uncategorized
जिन्होंने कभी चीन से समझौता किया, अक्साई चीन गंवाए वे मोदी जी से सवाल पूछते है…….धर्मेंद्र प्रधान

जिन्होंने कभी चीन से समझौता किया, अक्साई चीन गंवाए वे मोदी जी से सवाल पूछते है.......धर्मेंद्र प्रधान

Share on FacebookShare on Twitter

रांची :  भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि देश आज एक अलग मिजाज में है,जन जन के प्रिय नेता,गरीबों. वंचितों के मसीहा आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व पटल पर नया भारत उभरकर आया है. उन्होंने कहा कि भारत की सैन्य शक्ति पर सवाल खड़ा करने वाले अपने कारनामो को भूल जाते है पर देश की जनता सब याद रखती है.कल तक कांग्रेस के लिए अक्साई चीन एक घांस उगने वाला जमीन का टुकड़ा था. राहुल गांधी जी चीन के राजदूत से मिलते हैं तो पाकिस्तान में खुशियां मनाई जाती है,उनकी प्रशंसा की जाती है.
श्री प्रधान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के मिजाज के साथ कभी खड़ी नही होती ,यह पार्टी देश को दुर्बल देखना चाहती है।
भगवान विरसा ने अपने बेटों को मुख्यमंत्री बनाने केलिय लड़ाई नही लड़ी थी श्री प्रधान ने कहा कि झारखंड ,बिहार ,ओड़िसा पश्चिम बंगाल पूर्वी भारत के महत्वपूर्ण अंग है,जिनकी सांझी सांस्कृतिक विरासत है। स्व अटल जी ने झारखंड निर्माण का सपना पूरा किया और मोदी जी झारखंड सहित पूर्वी भारत को विकास की मुख्य धारा से जोड़ रहे है। बुनियादी सुविधाओं का विकास तेजी से हो रहा,सिंदरी कारखाना फिर से चालू किया गया।शिक्षा,स्वास्थ्य, सड़क सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य हुए है।
उन्होंने कहा कि यह भूमि वीरों की भूमि है। सीमा की सुरक्षा में लगतार झारखंड के जवान शहीद होते है। उन्होंने कहा कि यह त्याग बलिदान की भूमि है।भगवान विरसा ने अपने बेटों को मुख्यमंत्री बनाने केलिय शहादत नही दी थी।यह रत्नगर्भा ,प्राकृतिक दौन्दर्य से परिपूर्ण भूमि है जिसे दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ सजाने सवारने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में भी भारत ने एक बेंच मार्क खड़ा किया जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन भी प्रशंशा कर रहा। अपने ज्ञान विज्ञान संपदा पर इतराने वाले देश महामारी आगे घुटने टेक चुके।ऐसी परिस्थिति में भारत ने मजबूती से अपनी भी रक्षा की और 150 देशों को दवाइयां भी भेजी.
उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर भारत का संकल्प भारत को आगे बढ़ाने वाला है. 20 लाख करोड़ के पैकेज से लघु कुटीर उद्योगों का जाल बिछेगा,जिसपर 3लाख करोड़ खर्च होंगे,1लाख करोड़ किसानों को मजबूत बनाएगा,50 हजार करोड़ का गरीब कल्याण रोजगार योजना गांव में गरीबों को रोजगार से जोड़ेगी.
उन्होने कहा किझारखंड के विकास की जिम्मेवारी जितनी केंद्र सरकार की है उतनी ही राज्य सरकारकी परंतु हेमंत सरकार अपनी जिम्मेवारी से बार बार पलट जाती है. कोरोना संकट में भी राज्य सरकार गरीबों, मजदूरों की जिम्मेवारी से भागती रही।
उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में केंद्र सरकार ने देश की 70 प्रतिशत गरीब आबादी को अनाज ,दाल,उपलब्ध कराए,20 करोड़ जनधन खाते में पैसे भेजे गए,8करोड़ बहनों को तीन महीने का मुफ्त गैस सिलिंडर मिला.
इसके अतिरिक्त चाहे वह आवास योजना हो,शौचालय निर्माण हो,बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ हो,सभी क्षेत्रों में झारखंड को सर्वाधिक लाभ मिला.
उन्होंने कहा कि पाइप लाइन से घर घर पानी की सुबिधा भी शीघ्र पूरी होगी.
कोल् ब्लॉक नीलामी पर उन्होंने कहा कि कोलगेट घोटाला करने वालों के साथ सरकार चलाने वाले आज सुधार प्रक्रिया पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। यह सरकार गरीबों का कल्याण नही चाहती है,जबकि खनिजों का सर्वाधिक लाभ प्रदेश के खजाने में ही जायेगा.
हेमंत सरकार को गरीबों की चिंता नही,लोग भयभीत होकर जी रहे…..बाबूलाल मरांडी

रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता विधायकदल श्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब से हेमंत सरकार बनी है लोग भयाक्रांत हैं,चोरी,डकैती,हत्या आम बात हो गई है।अबतक 40 से अधिक उग्रवादी घटनाएं हो चुकी है। सुदूर ग्रामीण एवम जंगली क्षेत्रों में लोग चैन की नींद नही सो पा रहे।
उन्होंने कहा कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते है ।यही कहावत चरितार्थ हो रही।ट्रेजरी बंद कर काम करने वालों का भी पैसा नही मिल रहा ,किसानों के धान का बकाया नही मिल रहा। दूसरी तरफ कोरोना का जांच भी गरीब आदमी कराने में सक्षम नही क्योंकि सर्वाधिक 4500 रुपये जांच के झारखंड में निर्धारित है जबकि बिहार सहित अन्य राज्य इससे आधी कीमत में जांच कर रहे।
श्री मरांडी ने कहा कि यह समीक्षा का समय नही परन्तु जन हित मे पार्टी लोकेड डाउन के बाद सड़क पर उतरने को विवश होगी।
कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक हुआ….अर्जुन मुंडा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मोदी सरकार का कार्यकाल ऐतिहासिक है। भारत वर्ष अब अखंड भारत की ओर बढ़ चला है।ये मोदी सरकार है जिसमे पहली बार कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक हुआ है। धारा 370 की समाप्ति,राम मंदिर का निर्माण आदि ऐतिहासिक निर्णयों ने स्वाभिमानी भारत को खड़ा किया है।
उन्होंने कहा कि झारखंड फिर अंधकार की ओर बढ़ रहा है, विकास कार्य रुक गए हैं,राज सरकार पूरी तरह निष्क्रिय है।गोदामो में पड़े अनाज का वितरण भी नही सुनिश्चित कर पा रही सरकार।
उन्होंने कहा कि मोदी जी के करिश्माई नेतृत्व में देश कोरोना से उबरकर फिर से विकास पथ पर तेजी से दौड़ेगा।
मोदी सरकार 2 का एक वर्ष स्वर्णाक्षरों में अंकित….दीपक प्रकाश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि मोदी सरकार 2 का यह एक वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा हुआ स्वर्णाक्षरों में अंकित होने वाला वर्ष है। आने वाली पीढियां युगों युगों तक इसे याद रखेंगी।
उन्होंने कहा झारखंड संवाद का यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री जी के डिजिटल भारत के सपनो को साकार कर रहा है।
उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर भारत के साथ हमे आत्म निर्भर झारखंड भी बनाना है। उन्होंने प्रदेश भर के लाखों कार्यकर्ताओं को योग दिवस की शुभकामनाओं के साथ उनके स्वस्थ सुखद जीवन की मंगल कामना की।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कोरोना संकट में प्रदेश में चलाए गए सेवा कार्यों का वृत प्रस्तुत करते हुए कहा कि पार्टी संकल्पवद्ध रही कि कोई भी संकट में भूखा नही सोये।
उन्होंने कहा कि सभी मंडलों में अन्न भंडार के माध्यम से अनाज उपलब्ध कराए गए,27 लाख घरों तक,पीएम केअर फण्ड में 5करोड़ से ज्यादा राशि भेजी गई,31 लाख मास्क का वितरण हुआ,9 लाख से ज्यादा आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड हुए 8 लाख सैनिटाइजर का वितरण हुआ।प्रवासी मजदूरों में 2लाख 64 हजार को राहत पहुचाये गए,कोरेन्टीन सेंटर पर 1लाख 27 हजार लोगों तक भोजन, जलपान की सुबिधा पहुची।
कार्यक्रम का उद्घाटन रांची मंच पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश नेता विधायकदल श्री बाबूलाल मरांडी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
शहीद कुंदन ओझा एवम हांसदा को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई

मंचस्थ नेताओं में श्री धर्मेंद्र प्रधान जी का स्वागत श्री अर्जुन मुंडा ने स्मृति चिन्ह एवम अंग वस्त्र देकर किया जबकि बाबूलाल मरांडी का स्वागत अमित सिंह ने,प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाशका स्वागत प्रदीप वर्मा ने,श्री वर्मा का स्वागत अमरेंद्र प्रताप ने अंग वस्त्र एवम पुस्तक भेंट कर किया।
जन संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के सभी ज़िलों, मंडलों में हजारों कार्यकर्ताओ ने ऑनलाइन फेसबुक के माध्यम से जुड़कर उद्बोधन को सुना।
कार्यक्रम के अंत मे आत्म निर्भर भारत का संकल्प भी कार्यकर्ताओं ने लिया।
संचालन वरिष्ठ नेता एवम रैली के संयोजक बालमुकुंद सहाय ने किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महेंद्र राय झारखंड अभिभावक संघ के बोकारो जिला अध्यक्ष मनोनीत

Next Post

दुमका में 10 बोरी जिलेटिन विस्फोटक के साथ पांच लोग हुए गिरफ्तार

Next Post
दुमका में 10 बोरी जिलेटिन विस्फोटक के साथ पांच लोग हुए गिरफ्तार

दुमका में 10 बोरी जिलेटिन विस्फोटक के साथ पांच लोग हुए गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d