वायरल हो रहा ऑडियो क्लिप
रांचीः एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें मंत्री बनाने के लिए चार से पांच करोड़ की फंडिंग की बात कही जा रही है. हालांकि बीएनएन इस वायरल ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है. वायस ऑडियो क्लिप में कहा जा रहा है कि टीपीसी वालों से भी सब संबंध ठीक हो गया. मंत्री बनने के लिए जो लगेगा दो-चार-पांच करोड़ रुपए दे देंगे.
कोई दिक्कत नहीं है… उनलोग भी पूरा सपोर्ट कर रहा है….पूरा हर तरह से मतलब तन, मन, धन…चारों तरफ से…आम्रपाली भी बंद कराये दस दिन तो उनलोग पूरा सपोर्ट किया….फंडिंग-उंडिंग भी व्यवस्था किया….जो जैसे बोलते हैं…बोलते हैं कि मंत्री बनने के लिए जो लगेगा दू-चार-पांच करोड़ रुपये, हमलोग देंगे.”
17 सेकेंड का है ऑडियो क्लिप
यह ऑडियो क्लिप सिर्फ 17 सेकेंड का है. यह ऑडियो क्लिप संख्या 23 है . ऑडियो क्लिप में साफ कहा जा रहा है कि मंत्री बनने के लिए टीपीसी संगठन के लोग दो-चार-करोड़ रुपये तक दे सकते हैं. ऑडियो क्लिप नया है या पुराना और इसका संदर्भ क्या है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.
नोटः बीएनएन भारत इस ऑडियो क्लिप की पुष्टि नहीं करता है.

