नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को पीएम मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया. गांधी ने पीएम मोदी की गोडसे की तुलना करते हुए कहा कि पीएम मोदी और गोडसे की विचाराधारा एक जैसी है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी गोडसे की विचारधारा में विश्वसास रखते हैं लेकिन वो यह बात स्वीकारने की हिम्मत नहीं रखते हैं.
बता दें कि कांग्रेस नेता व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय सीट वायनाड जिले के कलपेट्टा में संशोधित किया. इससे पहले राहुल गांधी ने नागरिकता कानून के खिलाफ एक विरोध मार्च का नेतृत्व किया.
समाचार एजेंसी के मुताबिक गांधी ने कहा कि भारतीयों को यह साबित करने के लिए कहा जा रहा है कि वे भारतीय हैं या नहीं. क्या मोदी तय करेंगे कि मैं भारतीय हूं? उन्होंने कहा कि यह तय करने के लिए उन्हें किसने लाइसेंस दिया है कि कौन भारतीय है और कौन नहीं? किसी के सामने कुछ भी साबित करने की कोई जरूरत नहीं है.
गांधी के लोकसभा क्षेत्र वायनाड में एसकेएमजे हाई स्कूल से शुरू हुए दो किलोमीटर लंबे ”संविधान बचाओ” मार्च में सैकड़ों कार्यकर्ता हिस्सा लिया. केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला, केपीसीसी के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन और एआईसीसी सचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने रैली में भाग लिया.

