शशिभूषण दूबे कंचनीय,
प्रयागराज: भारतीय किसान कल्याण संघ के सभी किसानों ने आज जसरा ब्लॉक में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन राष्ट्रीय संरक्षक संजय सिह के दिशा निर्देश में दिया.
जिसमें प्रदेश प्रवक्ता संतोष त्रिपाठी संत ने ब्लॉक प्रतिनिधि को पढ़कर ग्यापन सौंपा, जिसमें राष्ट्रीय संयोजक पवनेश उपाध्याय ने कहा कि डीजल, पेट्रोल गैस की कीमत तत्काल घटाया जाये अन्यथा किसान पूरे देश में आंदोलन करने को मजबूर होंगे. पूरे देश में लगभग बीस लाख किसानों की मौत हो चुकी है, इसका जिम्मेदार कौन है.
प्रदेश प्रभारी कार्तिकेय मिश्रा ने कहा कि बीस लाख किसानो की हत्या की जिम्मैदार कौन, सरकार क्यों मौन.
प्रभारी बुन्देलखंड अरूण चौरसिया ने कहा कि कि किसानों को बिमा का लाभ, लोन माफ, बिजली बिल माफ नहीं किया गया तो देश का किसान सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे.
सह प्रभारी बुन्देलखंड अखिलेश पांडेय ने कहा कि किसान त्रस्त सरकार मस्त है, जिला प्रभारी धर्मेन्द्र मिश्रा ने अधिकारियों की मनमानी, कोई भी योजना किसानों के पास न पहुंचने पर रोष प्रकट किया.
जिसमें सह प्रभारी प्रयागराज ऋषभ द्वीवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष जसरा अखिलेश गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष शंकरगढ आनन्द पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष करछना सुरेन्द्र बहादुर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कौधियारा सूर्यभान, राम मिलन, ब्लॉक प्रभारी चाका हरिनारायण सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे.

