BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कौन है बेहतर T20 कप्तान… इस बात को लेकर भिड़े गौतम गंभीर और आकाश चोपड़ा

by bnnbharat.com
November 24, 2020
in समाचार
कौन है बेहतर T20 कप्तान… इस बात को लेकर भिड़े गौतम गंभीर और आकाश चोपड़ा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: गौतम गंभीरऔर आकाश चोपड़ासबसे अच्छे दोस्त नहीं हैं, लेकिन उनकी हालिया टिप्पणियों और स्टार स्पोर्ट्स पर एक बातचीत के दौरान काफी कुछ स्पष्ट भी हो गया है. सितंबर में गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान खुद को सातवें नंबर उतारने की आलोचना की थी.

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स के दिए गए 217 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. इसके बाद आकाश चोपड़ा ने गंभीर पर तंज कसते हुए कहा था कि गौतम गंभीर जो कि धोनी की आलोचना करने के लिए जाने जाते हैं.

इस महीने की शुरुआत में आकाश चोपड़ा एक बार फिर से गौतम गंभीर के उस बयान से सहमत नजर नहीं आए, जिसमें वह कह रहे थे कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टी-20 क्रिकेट में भारत का नेतृत्व करना चाहिए. गौतम गंभीर के इस बयान पर रिएक्शन देते हुए आकाश चोपड़ा ने विराट कोहली (Virat Kohli) का बचाव करते हुए अपने पूर्व टीममेट से पूछा था कि क्या रोहित शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आईपीएल खिताब दिलाने में सफल होंगे?

हाल ही में एक शो के दौरान आकाश चोपड़ा और गौतम गंभीर ने साफतौर पर जाहिर कर दिया है कि इन दोनों के बीच रिश्ता कैसा है. टीम इंडिया के दोनों पूर्व ओपनर स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ पर थे और मुद्दा था- क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत का नेतृत्व किसे करना चाहिए. गौतम गंभीर ने इस बातचीत की शुरुआत करते हुए कहा, ”हम यह नहीं कर रहे कि विराट कोहली बुरे कप्तान हैं, लेकिन रोहित शर्मा बेहतर कप्तान हैं. वास्तव में बेहतर भी नहीं हैं, लेकिन उन दोनों की कप्तानी में जमीन और आसमान का फर्क है.”

इसके जवाब में पूर्व भारतीय ओपनर और वर्तमान कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि अगले साल होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए नए कप्तान के आसपास नई टीम बनाने का समय नहीं है. मतलब कुछ ऐसा हुआ नहीं है, जिससे टीम की कप्तानी बदली जाए. वह भी तब जब अगले टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को पांच-छह टी20 इंटरनेशनल मैच ही खेलने हैं. ऐसी चीज को जोड़ने की बात नहीं करता जो टूटी ही नहीं है.

आकाश चोपड़ा जब यह बात कर रहे थे, उस वक्त गौतम गंभीर के चेहरे के हावभाव साफतौर पर बता रहे थे कि वह इस कमेंट से खुश नहीं हैं. उन्होंने इस पर जवाब देते हुए कहा कि जब खिलाड़ियों को आईपीएल प्रदर्शन के आधार पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए चुना जाता है, तो भारत के कप्तान को भी उसी आधार पर चुना जा सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

KBC 12: अनूपा दास बनी 1 करोड़ जीतने वाली तीसरी विनर

Next Post

वैक्सीन कब आएगी हम वक्त तय नहीं कर सकते, कुछ लोग कर रहे राजनीतिः पीएम मोदी

Next Post
हॉलीवुड से हरिद्वार तक योग पर ध्यान दे रहे लोग: PM मोदी

वैक्सीन कब आएगी हम वक्त तय नहीं कर सकते, कुछ लोग कर रहे राजनीतिः पीएम मोदी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d