BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चीन का भोंपू बनने के लिए WHO को शर्म आनी चाहिए: ट्रंप

by bnnbharat.com
May 1, 2020
in समाचार
चीन का भोंपू बनने के लिए WHO को शर्म आनी चाहिए: ट्रंप

चीन का भोंपू बनने के लिए WHO को शर्म आनी चाहिए: ट्रंप

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: अमेरिका और यूरोप के लगभग सभी देशों में अब महीने भर से जारी लॉकडाउन को खोलने पर चर्चाएं शुरू हो गयीं हैं. इसी बीच गुरूवार को भी कोरोना संक्रमण के 86000 नए केस सामने आए और कुल मामले बढ़कर 33,04,000 से ज्यादा हो गए हैं.

बीते 24 घंटों में इस संक्रमण (Covid-19) ने 5800 से ज्यादा लोगों की जान भी ले ली और दुनिया भर में हुईं कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 2,33,800 से ज्यादा हो गया है. अमेरिका के बाद रूस और ब्रिटेन में संक्रमण के सबसे ज्यादा नए केस सामने आए हैं. उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अगले हफ्ते से चुनावी कैंपेन शुरू करने का ऐलान कर दिया है.

चीन में कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए प्रतिबंधों में छूट दी जा रही है. प्रशासन ने इमरजेंसी के नियमों में छूट देनी शुरू कर दी है. इस बीच चीन में नेशनल हॉलीडे मनाने की जोर-शोर से तैयारी चल रही है.

महीनों के लॉकडाउन के बाद चीन में नेशनल हॉलीडे मनाने की तैयारी शुरू हो गई है. नेशनल हॉलीडे के मौके पर बीजिंग में यात्रा में छूट दी गई है. कहा जा रहा है कि इस मौके पर कम से कम 11 करोड़ 70 लाख लोग यात्रा पर निकल सकते हैं.

द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को चीन के हुबेई प्रशासन ने इमरजेंसी की पाबंदियों में छूट देने का ऐलान किया. वहीं बीजिंग और तियानजिन में गुरुवार से प्रतिबंधों में छूट दी गई. छूट के बाद लाखों लोग शहर छोड़ सकते हैं. अब लोगों को अपने घरों में वापस लौटने पर 14 दिन के क्वारंटाइन में नहीं रखा जाएगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी संकट के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की तुलना चीन की जनसंपर्क एजेंसी के तौर पर करते हुए कहा कि संगठन को खुद पर ‘शर्म’ आनी चाहिए. ट्रंप प्रशासन ने कोरोना वायरस पर डब्ल्यूएचओ की भूमिका की जांच शुरू की है और वह अमेरिका की ओर से दी जाने वाली आर्थिक सहायता को भी अस्थायी रूप से रोक चुका है.

ट्रंप ने बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में संवाददाताओं से कहा, ‘मेरे विचार में विश्व स्वास्थ्य संगठन को खुद पर शर्म आनी चाहिए क्योंकि वह चीन की जनसंपर्क एजेंसी के तौर पर काम कर रहा है.’

उन्होंने दोहराया कि अमेरिका, डब्ल्यूएचओ को एक साल में करीब 50 करोड़ डॉलर देता है जबकि चीन 3.8 करोड़ डॉलर देता है. उन्होंने कहा, ‘यह कम हो या ज्यादा, इससे फर्क नहीं पड़ता. उन्हें उस वक्त बहाने नहीं बनाने चाहिए जब लोग भयानक गलतियां करते हैं खासकर ऐसी गलतियां जिससे विश्व में लाखों लोगों की जान चली जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर अपने खेतों में काम कर रही हैं महिला कृषक 

Next Post

ITBP के 2 जवान में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, बटालियन के 45 सदस्य क्वारंटीन

Next Post
ITBP के 2 जवान में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, बटालियन के 45 सदस्य क्वारंटीन

ITBP के 2 जवान में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, बटालियन के 45 सदस्य क्वारंटीन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d