BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चंपत राय ने किया उद्धव का समर्थन, कहा- किसकी मां ने दूध पिलाया है जो उन्हें अयोध्या में घुसने से रोक सके

by bnnbharat.com
September 14, 2020
in समाचार
चंपत राय ने किया उद्धव का समर्थन, कहा- किसकी मां ने दूध पिलाया है जो उन्हें अयोध्या में घुसने से रोक सके
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या: फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना के बीच चल रहे विवाद के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव तथा विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय खुलकर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के समर्थन में आ गए हैं.

कुछ दिन पहले जब बीएमसी ने कंगना के दफ्तर पर जेसीबी चलाई थी तो अयोध्या के साधु संतों ने इसका विरोध किया था. हनुमानगढ़ी समेत कई मंदिरों के साधु-संतों ने अयोध्या में उद्धव ठाकरे को घुसने से रोकने और विरोध करने का ऐलान किया. अब चंपत राय ने खुलकर उद्धव का समर्थन किया है.

मीडिया से बात करते हुए चंपत राय ने कहा, ‘किसी ने कह दिया उद्धव ठाकरे को अयोध्या नहीं आने देंगे. है किसी की मां ने दूध पिलाया है जो अयोध्या में उद्धव ठाकरे का सामना करेगा. समझते हो आप.. राजस्थान में एक गीत है कि किसी की मां ने जीरा खाया है जो गंगा को रोक सके. तो यहां अयोध्या में कौन है जिसका मां ने इतना जीरा खाया है कि उसकी ऐसी संतान पैदा हुई जो उद्धव ठाकरे को यहां घुसने से रोक दे. ये बेकार की बातें हैं, निरर्थक बातें हैं. ये झगड़ा, ये बात बोलना किसी प्रकार उचित नहीं है.’

चंपत राय का बयान सामने आने के बाद एक बार फिर से अयोध्या में साधु संतों के बीच तलवारें खींच सकती है और इससे वो दो खेमों में बंट सकते हैं. हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने रानौत के कार्यालय को बीएमसी द्वारा ध्वस्त किए जाने को लेकर सवाल उठाते हुए कहा था, ‘उद्धव ठाकरे और शिवसेना का अयोध्या में कोई स्वागत नहीं है. अब अगर वह यहां आते हैं, तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को अयोध्या के संतों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूर्व सैनिक सेवा परिषद की प्रदेश समिति का पुनर्गठन

Next Post

ढुल्लू महतो के करीबी व्यवसायी के घर के बाहर फायरिंग

Next Post
पटना में BJP नेता को अपराधियों ने मारी गोली

ढुल्लू महतो के करीबी व्यवसायी के घर के बाहर फायरिंग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d