BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अमेरिका की इस जेल में क्यो भड़के कैदी, जाने क्यो रात के समय खिड़कियां तोड़ बाहर फेंका सामान, लगाई आग

by bnnbharat.com
April 5, 2021
in समाचार
अमेरिका की इस जेल में क्यो भड़के कैदी, जाने क्यो रात के समय खिड़कियां तोड़ बाहर फेंका सामान, लगाई आग
Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका : अमेरिका के सेंट लुइस में कैदियों ने एक बार फिर जेल में उत्पात मचाया है. यहां सेंट लुइस के ‘सिटी जस्टिस सेंटर’ में कैदियों ने रविवार को जेल की खिड़कियां तोड़ दीं, आगजनी की और खूब उत्पात मचाया है. मीडिया की खबरों के अनुसार, ‘सिटी जस्टिस सेंटर’ में रात करीब नौ बजे दंगा शुरू हुआ था . कैदी टूटी हुई खिड़कियों से बाहर सामान फेंकते और आग लगाते दिखे. दमकल विभाग के कर्मियों ने पाइपों के जरिए आग बुझाई.

खबरों के अनुसार, कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचे. कैदियों को तोड़ी गईं खिड़कियों से रात करीब साढ़े 10 बजे पीछे हटाया गया इसके बाद रात करीब 11 बजे कैदियों ने जेल की दूसरी ओर की खिड़कियां तोड़ दीं और वे वहां से समान फेंकने लगे. इसके करीब 30 मिनट बाद उन्हें वहां से हटाया गया. इस पूरी घटना में किसी के हताहत होने की खबर अभी नहीं मिली है.

कैदियों ने सुनवाई की मांग की

इस उत्पात के दौरान कुछ कैदी उनके खिलाफ अदालत में लंबित मामलों की सुनवाई की मांग करते सुनाई दिए. कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अदालत में मामलों की सुनवाई काफी लंबित हुई है. इससे पहले, यहां छह फरवरी को हुए उत्पात में शामिल करीब 100 कैदियों और एक अधिकारी को अस्पताल ले जाना पड़ा था. अधिकारियों ने बताया कि कैदी जेल के अंदर के हालात को लेकर नाराज हैं और कोविड-19  को लेकर चिंतित भी हैं.

कार्यबल का गठन किया गया

जेल से जुड़े मामलों का निपटारा करने के लिए एक कार्यबल का गठन किया गया है. लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है, पहले भी कैदी ऐसा ही कर चुके हैं. करीब दो महीने पहले कैदियों ने जेल के अंदर तोड़फोड़ मचाई थी, खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए थे और खुद अंदर मौजूद थे फिर भी आग लगा दी थी. इन कैदियों ने उस दौरान भी अंदर रखा सामान खिड़कियों से बाहर फेंक दिया था. उस वक्त कैदियों के गुस्से की वजह कोरोना वायरस महामारी को लेकर चिंता और इसी की वजह से कोर्ट में मामलों की सुनवाई स्थगित करना बताया गया था. जिससे कैदी काफी परेशान थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विराट-रोहित टीम में नहीं रहेंगे तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा: गांगुली

Next Post

Bihar Board 10th 2021: 10वीं का रिजल्‍ट जारी, ऐसे करें चेक…

Next Post
Bihar Board Matric Result 2021: 5 अप्रैल को होगा रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Bihar Board 10th 2021: 10वीं का रिजल्‍ट जारी, ऐसे करें चेक...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d