Ranchi:-झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजय राय ने कहा कि कि जब पूरे देश में ट्रेन, प्लेन शादी विवाह और आवश्यकता के सभी काम हो रहे हैं तो स्कूल और कोचिंग संस्थानों को खोलने से परहेज क्यों.
उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण का प्रभाव काफी कम हो गया है वही वैक्सीन भी उपलब्ध है इसको देखते हुए देश के कई राज्यों ने स्कूल कोचिंग संस्थान खोल दिए हैं फिर झारखंड सरकार इस पर निर्णय क्यो नही ले रही है यह प्रश्न उठना लाजमी है.
उन्होंने कहा कि आज लाखों लाख शिक्षक जो स्कूल और कोचिंग संस्थानों में कार्यरत रहे हैं जिनका पूरा परिवार उसी आय से चलता रहा है आज उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है उनका घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है इस पर राज्य सरकार को संवेदनशील होते हुए आवश्यक कदम उठाए यह पेरेंट्स एसोसिएशन मांग करता है.
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल और कोचिंग संस्थान को खोले जाने चाहिए ताकि बच्चों का पठन-पाठन सुचारू हो सके वही कोचिंग संस्थानों के माध्यम से छात्र-छात्राएं जो कंपटीशन की तैयारी कर रहे है उन्हें भी इसका लाभ हो इस पर राज्य सरकार को गंभीरता पूर्वक विचार करना चाहिए.
अजय राय ने बताया कि वो इस सम्बंध में राज्य के मुख्यमंत्री सहित राज्य के आपदा प्रबंध विभाग के मंत्री से मिलकर ज्ञापन सौपेंगे .
