BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अर्थव्यवस्था के मामले में भाजपा इतनी भ्रमित क्यों : प्रियंका

by bnnbharat.com
September 12, 2019
in समाचार
अर्थव्यवस्था के मामले में भाजपा इतनी भ्रमित क्यों : प्रियंका
Share on FacebookShare on Twitter

 नई दिल्ली:  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाहनों की बिक्री में गिरावट को ओला एवं उबर से जोड़ने संबंधी बयान को लेकर बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा और सवाल किया कि अर्थव्यवस्था के मामले में भाजपा इतनी भ्रमित क्यों है.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘चुनाव के पहले बोला गया कि ओला-उबर ने रोजगार बढ़ाए हैं. अब बोला जा रहा है कि ओला-उबर की वजह से ऑटो सेक्टर में मंदी आ गई है. ” प्रियंका ने सवाल किया, ‘भाजपा सरकार अर्थव्यव्स्था के मामले में इतनी भ्रमित क्यों है?’

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि वाहन क्षेत्र में सुस्ती के कारणों में युवाओं की सोच में बदलाव भी है क्योंकि लोग अब खुद का वाहन खरीदकर मासिक किस्त देने के बजाए ओला और उबर जैसी आनलाइन टैक्सी सेवा प्रदाताओं के जरिये वाहनों की बुकिंग को ज्यादा महत्व देते हैं.

पत्रकारों पर हमले को लेकर सरकार पर हमला

वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में कई पत्रकारों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने दावा किया कि पत्रकारों पर हमले का मतलब है कि भाजपा को आम जनता के मुददों का डर सता रहा है. इसके अलावा उन्होंने आर्थिक मंदी को लेकर केंद्र सरकार के उस बयान पर हमला बोला जिसमें ऑटो सेक्टर की मंदी के लिए ओला-ऊबर को जिम्मेदार बताया गया था.

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘पत्रकार केवल आंख पर पट्टी बांध कर वाहवाही के लिए नहीं होते. उनका काम होता है जनता के मुद्दों पर खबरें बनाना और सरकार से जवाब लेना. लेकिन उप्र भाजपा सरकार ऐसे पत्रकारों पर लगातार हमला बोल रही है. क्या भाजपा को आम जनता के मुद्दों का डर सता रहा है?’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में होगी चुनाव की तिथियों की घोषणा !

Next Post

गुजरात के बाद अब झारखंड सरकार भी नये ट्रैफिक नियम में करेगी संशोधन

Next Post
गुजरात के बाद अब झारखंड सरकार भी नये ट्रैफिक नियम में करेगी संशोधन

गुजरात के बाद अब झारखंड सरकार भी नये ट्रैफिक नियम में करेगी संशोधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d