BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दुमका में सुभान की मॉब लिचिंग पर कांग्रेस ने चुप्पी क्यों साधी: रघुवर दास

by bnnbharat.com
May 15, 2020
in Uncategorized
दुमका में सुभान की मॉब लिचिंग पर कांग्रेस ने चुप्पी क्यों साधी: रघुवर दास

दुमका में सुभान की मॉब लिचिंग पर कांग्रेस ने चुप्पी क्यों साधी: रघुवर दास

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कम्युनिस्ट पार्टियों पर हमला बोलते हुए सवाल उठाया कि वर्ष 2019 में तबरेज अंसारी की मौत को मानवता पर धब्बा बताने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलामनबी आजाद, सी.पी.एम., सी.पी.आई. एवं अनेक संगठनों ने दुमका में 11 मई को बकरी चोरी के नाम पर सुभान अंसारी की हुई मॉब लिचिंग पर आखिर क्यों मौन हैं?

रघुवर दास ने कहा कि जिस प्रकार 11 मई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गृह जिला दुमका में सरेआम काठीकुंड, शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में बकरी चोरी का आरोप लगाकर दो लोगों की निर्मम पिटाई की गई और उनमें से एक सुभान अंसारी की मौत हो गई.

यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. इस घटना को बीते चार दिन हो गए, लेकिन अब तक मॉब लिचिंग के शिकार सुभान अंसारी के लिए न तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आंसू बहाने का समय मिला और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तथा उनकी बहन प्रियंका गांधी को कहने या ट्वीट करने का मन हुआ. इनलोगों के ट्वीट और आंसू भी आखिर सेलेक्टिव क्यों होते हैं.

दास ने कहा कि इन्हीं राहुल गांधी ने 17 जून 2019 को सरायकेला में तबरेज अंसारी पर हुए हमले पर मोटे-मोटे आंसू बहाये थे और 22 जून को तबरेज की मौत के बाद इसे मानवता पर धब्बा बताया था और आरोप लगाया कि इस मामले में राज्य और केंद्र सरकार की कथित चुप्पी हैरान करने वाली है. इतना ही नहीं राज्यसभा में अपने भाषण में कांग्रेस नेता गुलामनबी आजाद ने सरायकेला की घटना के बाद पूरे झारखंड को मॉब लिचिंग का अड्डा बता दिया था. उन्होंने कहा कि सुभान अंसारी के मामले में अब तक गुलामनबी आजाद ने भी अपनी जुबान नहीं खोली.
दास ने कहा कि तबरेज के मामले में सी.पी.एम., सी.पी.आई एवं अनेक संगठनों ने अपनी पार्टियों के प्रतिनिधि सरायकेला भेज दिया था. वर्तमान सरकार में कांग्रेसी मंत्री ने घर जाकर आर्थिक सहायता भी दी थी.

इस तरह इस मामले को अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बनाकर देश को बदनाम करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी. अब जब दुमका में सुभान अंसारी की मॉब लिचिंग से निर्मम हत्या की गई तो इन सभी की जबान पर ताला लटक गया है, किसी जांच या मदद की मांग नहीं की जा रही है, आखिर ऐसा क्यों?

दास ने कहा कि ऐसा दोहरा व्यवहार किया जा रहा है क्योंकि उस समय भाजपा की सरकार थी और आज यहां झामुमो के नेतृत्व में कांग्रेस, राजद एवं बामपंथियों की अवसरवादी सरकार शासन में है. रघुवर दास ने कहा कि भीड़ के हाथों किसी की भी मौत गैरकानूनी और निंदनीय होती है, चाहे वह तबरेज की मौत हो या सुभान अंसारी की हत्या हो.

उन्होंने मांग किया कि अंसारी के मामले की जांच के लिए एस.आई.टी. का गठन करना चाहिए और उसकी पत्नी खैरून बीबी एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की जानी चाहिए.

दास ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछा कि वह और उनकी पार्टी तो दावा करती थी कि अभी सरकार में मॉब लिचिंग नहीं होगी तथा किसी की भी भूख से मौत नहीं होगी, लेकिन अब इस तरह उनके गृह जनपद दुमका में हुई मॉब लिचिंग पर आखिर उनके पार्टी के नेताओं के होठ क्यों सिले हुए हैं.

उन्होंने पूछा कि रामगढ़ के गोला में संग्रामपुर गांव में तीन अप्रैल को 17 वर्षीय दलित महिला उपासो देवी की भूख से हुई मौत का जिम्मेदार आखिर कौन है. ऐसे मामलों को दबाने से काम नहीं चलेगा. सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी और जनता को बताना होगा कि चुनाव में किए गए वादों का क्या हुआ? जब वह चीख-चीख कर कहा करते थे उनके राज्य में कभी मॉब लिचिंग नहीं होगी और भूख से किसी गरीब की मौत नहीं होगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भूखों को रोज खाना खिला रहा है ‘वैश्य चौधरी कल्याण समिति’

Next Post

हम हमेशा आदिवासी युवाओं के एकीकृत और समग्र विकास के लिए रहे हैं प्रतिबद्ध: अर्जुन मुंडा

Next Post
हम हमेशा आदिवासी युवाओं के एकीकृत और समग्र विकास के लिए रहे हैं प्रतिबद्ध: अर्जुन मुंडा

हम हमेशा आदिवासी युवाओं के एकीकृत और समग्र विकास के लिए रहे हैं प्रतिबद्ध: अर्जुन मुंडा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d