दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोरोना वायरस से संक्रमित और जान गंवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर फिर हमला किया है. संक्रमित और जान गंवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का आंकड़ा सरकार के पास उपलब्ध नहीं होने संबंधी खबर को लेकर शुक्रवार को राहुल ने सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि ‘कोरोना योद्धाओं का इतना अपमान क्यों किया जा रहा है?’
उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि ‘प्रतिकूल डाटा-मुक्त मोदी सरकार! थाली बजाने, दिया जलाने से ज्यादा जरूरी है उनकी सुरक्षा और सम्मान. मोदी सरकार, कोरोना योद्धाओं का इतना अपमान क्यों?’
कांग्रेस नेता ने जिस खबर पर रीट्वीट किया है उसके मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के पास कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले और जान गंवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों डाटा उपलब्ध नहीं है.

