BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कानपुर गोलीकांड: सूर्यास्त के बाद अपराधी के गढ़ में क्यों गई पुलिस- पी. चिदंबरम

by bnnbharat.com
July 4, 2020
in समाचार
कानपुर गोलीकांड: सूर्यास्त के बाद अपराधी के गढ़ में क्यों गई पुलिस- पी. चिदंबरम
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: कानपुर देहात में गुरुवार रात जिस तरह कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे ने पुलिस टीम पर घात लगाकर हमला किया और एक क्षेत्राधिकारी समेत 8 पुलिसकर्मियों की हत्या की, उसको लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो रही है. पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने इस घटना को लेकर सीधे-सीधे प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमला किया है.

चिदंबरम ने खतरनाक अपराधी के घर सूरज ढलने के बाद जाने के फैसले को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा है कि विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि प्रशिक्षित पुलिस टीम सूर्यास्त के बाद एक कुख्यात अपराधी के इलाके में जाने का फैसला करेगी. त्रासदी पहले से तय थी.

उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से दो ट्वीट किए हैं. पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘यूपी सभी मायनों में काफी पिछड़ा हुआ है, इसलिए उत्तर प्रदेश की सरकार को शर्म से सिर झुका लेना चाहिए.

बीजेपी, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को भी दोष नहीं दे सकती क्योंकि यहां 30 साल पहले 1985-89 तक ही कांग्रेस सत्ता में थी. वो तो यही सोच रही होगी कि किसे दोषी ठहराया जाए?’

वहीं एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि एक प्रशिक्षित पुलिस फोर्स सूर्यास्त के बाद किसी कुख्यात अपराधी को उसी के गढ़ में गिरफ्तार करने जा रही है. त्रासदी पहले से तय थी. हादसे में मरने वाले सभी पुलिसकर्मियों के परिवार वालों के लिए मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.’

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

किसी की जॉब नहीं जाएगी, लेकिन काम बदल सकता है: रेलवे

Next Post

सेवाशर्त सुधार के नाम पर कमेटी का पुनर्गठन नियोजित शिक्षकों के साथ धोखा

Next Post
सेवाशर्त सुधार के नाम पर कमेटी का पुनर्गठन नियोजित शिक्षकों के साथ धोखा

सेवाशर्त सुधार के नाम पर कमेटी का पुनर्गठन नियोजित शिक्षकों के साथ धोखा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d