BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार रोजगार देने की बजाय बेरोजगारी को और क्यों बढ़ा रही : मायावती

by bnnbharat.com
October 16, 2019
in समाचार
सरकार रोजगार देने की बजाय बेरोजगारी को और क्यों बढ़ा रही : मायावती

Why government is increasing unemployment more than giving employment: Mayawati

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भले ही 25 हजार होमगार्ड जवानों की ड्यूटी समाप्त करने के फैसले से यू-टर्न ले लिया है, मगर विपक्ष इस मुद्दे को लेकर हमलावर हो गया है. बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने पूछा कि सरकार रोजगार देने की बजाय बेरोजगारी को और क्यों बढ़ा रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में अराजकता और ज्यादा बढ़ेगी.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा, ‘यूपी सरकार अपनी गलत आर्थिक नीतियों की सजा 25 हजार होमगार्डों को बर्खास्त करके उनके परिवार के लाखों लोगों को क्यों दे रही है ? इससे प्रदेश में अराजकता और ज्यादा बढ़ेगी. सरकार रोजगार देने के बजाए बेरोजगारी को और क्यों बढ़ा रही है ? सरकार जनहित पर समुचित ध्यान दे तो बेहतर है.’

बता दें कि पुलिस विभाग ने 25 हजार होमगार्ड जवानों की ड्यूटी समाप्त करने का निर्णय लिया था. थानों में पुलिस बल की कमी की वजह से पिछले दिनों होमगार्ड जवानों को कानून व्यवस्था की ड्यूटी में लगाने का निर्णय लिया गया था. इसके लिए होमगार्ड विभाग ने 25 हजार जवानों को पुलिस ड्यूटी के लिए दिया था, जो थानों से लेकर चौराहों पर ट्रैफिक तक संभाल रहे हैं. होमगार्ड जवानों द्वारा दी गई सेवा के मानदेय का माहवार आकलन एक हते में करने को भी कहा गया है.

हालांकि बाद में योगी सरकार ने अपने फैसले से यू-टर्न ले लिया. उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि किसी भी होमगार्ड को नहीं निकाला जाएगा, सभी अपनी दीपावली अच्छी तरह मनाएं. उन्होंने आश्वासन दिया कि कोई भी होमगार्ड बेरोजगार नहीं होगा. होमगार्ड मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संवेदनशील हैं. जरूर कोई रास्ता निकलेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

उत्पाद विभाग ने चरही व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चलाया अभियान, 3 गिरफ्तार

Next Post

शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्‍स 100 अंक से अधिक मजबूती के साथ खूला

Next Post
शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्‍स 100 अंक से अधिक मजबूती के साथ खूला

शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्‍स 100 अंक से अधिक मजबूती के साथ खूला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d