BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

BNN Exclusive: आर्म्स सप्लाय करते हैं तो जेल में मोबाईल नही चलाएंगे क्या ?

by bnnbharat.com
November 13, 2020
in समाचार
BNN Exclusive: आर्म्स सप्लाय करते हैं तो जेल में मोबाईल नही चलाएंगे क्या ?
Share on FacebookShare on Twitter

जेपी कारा में मंगलवार से बंदियों और सिपाहियों में चल रहा तकरार

दोनों तरफ से हुई जमकर मारपीट, चार फोन जब्त

हज़ारीबाग़ – जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हज़ारीबाग़ में मंगलवार से जेल सिपाहियों और बंदियों में तनातनी और झड़प चल रहा है। मारपीट में दोनों पक्षों को चोटें आई हैं।
जेल सूत्रों के अनुसार यह तकरार मंगलवार से चल रही है। टी सेल के बंदीयों के साथ मंगलवार को एसटीडी बूथ में कुछ कहासुनी के बाद जेल सिपाहियों द्वारा शांत करने के प्रयास में टी सेल से आए अमन खान सहित अन्य बंदियों ने सिपाहियों सहित जेल बंदियों पर हमला कर दिया । जिसमें जेल सिपाही और जमादार को चोटें लगी ।व्हिसिल प्रयोग के बाद जेल में अफरा-तफरी मच गई ।
टी सेल में बंद अमन खान सहित अन्य बंदियों की मनमानी पर रोक के लिए जब सख्ती बरता गया तो अमन खान द्वारा पीठ पर लगी चोट का वीडियो बनाकर वायरल किया गया है।

आर्म्स सप्लाय करते हैं तो मोबाईल नही चलाएंगे क्या ?

जेल से जुड़े सूत्रों की मानें तो जेल सिपाहियों और टी सेल के बंदियों के
बीच झड़प होने के बाद कारा प्रशासन द्वारा टी सेल की सघन तलाशी लिए जाने के बाद चार फोन जब्त किया गया ।
बंदी संजय यादव से पूछने पर कहता है कि जेल से हथियार सप्लाई करते हैं जेल में मोबाईल नही चलाएंगे क्या..? पैसा देते हैं तब मोबाईल चलाते हैं। इसके बाद जेल सिपाहियों द्वारा संजय यादव,रामलाल यादव सहित अन्य बंदियों के साथ मारपीट किए जाने की बात कही जा रही है । हालांकि जेल प्रशासन फोन जब्त करने और मारपीट की बात से इनकार कर रही है। उल्लेखनीय है की अमन खान के पीठ पर लगे चोट के साथ जिस वीडियो को वायरल किया गया इसी अमन खान का जेल के भीतर टी सेल में ही सिगरेट पीते एक फोटो भी वायरल हो रहा है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि कार्रवाई होने पर विक्टिम कार्ड खेलने और मनमानी चलने देने पर जेल में हर सुविधा का उपयोग कर बाहरी दुनिया की गतिविधियों को भी संचालित किया जाता है। इधर काराधीक्षक कुमार चंद्र शेखर द्वारा कहा गया कि टी सेल के शौचालय से मोबाईल जब्त करने के मामले में एफआईआर दर्ज करवाया गया है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोटरसाइकिल चोर को पुलिस ने दबोचा, चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद

Next Post

भारतीय सेना की कार्यवाही से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारतीय राजनयिक को किया तलब

Next Post
भारतीय सेना की कार्यवाही से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारतीय राजनयिक को किया तलब

भारतीय सेना की कार्यवाही से तिलमिलाया पाकिस्तान, भारतीय राजनयिक को किया तलब

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d