BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची में जीरो कट बिजली उपलब्ध कराने में क्यों हो रही देर – मुख्यमंत्री

by bnnbharat.com
September 5, 2019
in Uncategorized
रांची में जीरो कट बिजली उपलब्ध कराने में क्यों हो रही देर – मुख्यमंत्री

The Chief Minister of Jharkhand, Shri Raghubar Das calling on the Prime Minister, Shri Narendra Modi, in New Delhi on January 04, 2015.

Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता,

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राजधानी रांची में जीरो कट बिजली उपलब्ध कराने में हो रही देर का कारण गुरुवार को जानना चाहा. उन्होंने अभियंताओं और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि किसी भी चीज के लिए सोंच समझ कर डेडलाइन देनी चाहिए. कोई भी योजना समयबद्ध तरीके से पूरा हो, उसका क्रियान्वयन सही तरीके से हो, यह सुनिश्चित की जानी चाहिए. प्रोजेक्ट भवन मंत्रालय में ऊर्जा विभाग के अधीन आने वाले विद्युत संचरण निगम औऱ वितरण निगम लिमिटेड की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बातें कहीं. उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ जीरो कट बिजली की दिशा में अधिकारी आगे बढ़ें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में बिजली की स्थिति सुधारने की जरूरत है. 31 अक्टूबर तक झारखंड में बिजली के सुदृढ़ीकरण का काम पूरा कर लें. ट्रांसमिशन लाइन का काम पूरा होने से जहां दूर दराज के क्षेत्रों में बिजली की गुणवत्ता बढ़ेगी, वहीं शहरी क्षेत्रों में बिजली की स्थिति अच्छी होगी. उन्होंने कहा कि जिन संवेदकों ने जो समय सीमा दी है, उस तिथि तक काम पूरा हो जाना चाहिए, अन्यथा उनकी राशि काटी जायेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादातर संचरण लाइन का काम अंतिम चरण में है. संवेदकों को कोई समस्या हो, तो विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें. विभाग के अधिकारी हर 15-15 दिन में संवेदकों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का निराकरण करें। किसी भी हालत में डेड लाइन नहीं बढ़ेगी. बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, ऊर्जा सचिव वंदना डाडेल, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल पुरवार, वन विभाग के पीसीसीएफ शशि नंदकुलियार, संचरण लिमिटेड के निरंजन कुमार समेत विभाग के वरीय अधिकारी और संवेदक उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोहिनूर स्क्वेयर मामले में नितिन सरदेसाई से ईडी ने की पूछताछ

Next Post

शिक्षक ने छात्रा के साथ की अश्लील बातें, मामला पहुंचा महिला आयोग

Next Post
शिक्षक ने छात्रा के साथ की अश्लील बातें, मामला पहुंचा महिला आयोग

शिक्षक ने छात्रा के साथ की अश्लील बातें, मामला पहुंचा महिला आयोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d