BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री लोगों का भविष्य मोदी के लिए क्यों रख रहे हैं गिरवी: राहुल गांधी

by bnnbharat.com
October 12, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस पर ध्यान नहीं दिया गया तो देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी: राहुल गांधी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला कर केंद्र की तरफ से राज्यों को दिए जाने वाले जीएसटी राजस्व के मुद्दे पर मुख्यमंत्रियों से सवाल किया है कि वह मोदी के लिए लोगों के भविष्य को क्यों गिरवी रख रहे हैं. बता दें कि जीएसटी परिषद की आज होने वाली में बैठक में राज्यों के राजस्व बकाया के मुद्दे पर चर्चा होनी है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पहले केंद्र सरकार ने जीएसटी लागू होने के बाद राज्यों को राजस्व नुकसान की भरपाई का वादा किया था, लेकिन जब प्रधानमंत्री मोदी और कोरोना महामारी की वजह से अर्थव्यवस्था ठप हो गई तो अब केंद्र अपने वादे से पीछे हट रहा है.

केरल के वायनाड से सांसद गांधी ने आज अपने ट्वीट में जीएसटी को लेकर पांच बिंदु उठाते हुए मोदी सरकार को घेरा. उन्होंने इन बिंदुओं में कहा-

1..केंद्र सरकार ने राज्यों से जीएसटी राजस्व देने का वादा किया था.

2..कोरोना संकट और पीएम मोदी की वजह से अर्थव्यवस्था चरमरा गई.

3..पीएम मोदी ने 1.4 लाख करोड़ की कर रियायत कॉरपोरेट को दे दी और स्वयं के लिए 8400 करोड़ के दो विमान खरीदे.

4..अब केंद्र के पास राज्यों को देने के लिए कोई पैसा नहीं है.

5..वित्त मंत्री राज्यों से कहती हैं कि उधार ले लीजिए.” गांधी ने आखिर में सवाल करते हुए लिखा, “आपके मुख्यमंत्री लोगों का भविष्य मोदी के पास क्यों गिरवी रख रहे हैं?”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झांसी रेप मामला: पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Next Post

जमीन घोटाला मामला: CBI की रडार पर टॉप नेता-अधिकारी

Next Post
नामकुम अंचल के अंचल अधिकारियों और अन्य की मिलीभगत से बेची गयी हेथू गांव की जमीन

जमीन घोटाला मामला: CBI की रडार पर टॉप नेता-अधिकारी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d