BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हर साल 30 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है शहीद दिवस, जानें कारण

by bnnbharat.com
January 30, 2021
in समाचार
हर साल 30 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है शहीद दिवस, जानें कारण
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत सहित दुनिया के 15 देश अपने स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए शहीद दिवस मनाते हैं. और भारत में शहीद दिवस हर साल 30 जनवरी और 23 मार्च को भारत की स्वतंत्रता, गौरव, कल्याण और प्रगति के लिए लड़ने वाले पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है. वहीं आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी यानी बापू की 73वीं पुण्यतिथि है. आज के दिन 30 जनवरी,1948 में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी. उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है.

शहीदों को सम्मानजनक सलामी

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सबसे प्रसिद्ध हस्ती महात्मा गांधी की हत्या बिड़ला हाउस में गांधी स्मृति में नाथूराम गोडसे द्वारा की गई थी. उस समय वह 78 वर्ष के थे. इस दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है.

महात्मा गांधी भारत को एक धर्मनिरपेक्ष और एक अहिंसक राष्ट्र के रूप में बनाए रखने के प्रबल समर्थक थे, जिसके कारण उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. शहीद दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी की समाधि, राजघाट पर भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री एक साथ आते हैं.

सभी गणमान्य व्यक्ति महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हैं और स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनके बहादुर योगदान को याद करते हैं. देश के सशस्त्र बल के जवान और अंतर-सेवा आकस्मिक शहीदों को सम्मानजनक सलामी देते हैं.

राष्ट्रपति ने बापू को दी श्रद्धाजंली

आज महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत देश के तमाम नेता उन्हें याद कर रहे हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनको याद किया. राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा, मैं कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हमें शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए. आइए हम उनके सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें.

पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अॢपत की और कहा कि उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं. मोदी ने ट्वीट किया, ‘महान बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि. उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं. शहीद दिवस पर हम उन सभी महान महिलाओं और पुरुषों के बलिदान को याद करते हैं, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता और प्रत्येक भारतीय की कुशलता के लिए खुद को सर्मिपत कर दिया.’

जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी वीडियो ट्वीट कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने महात्मा गांधी के एक कथन का जिक्र करते हुए लिखा, ‘सत्य लोगों के समर्थन के बिना भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार को किया अलर्ट, कहा- सीमा पार से पाकिस्‍तान भेज रहा है हथियार और ड्रग्‍स

Next Post

सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी फिल्म KGF Chapter 2

Next Post
सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी फिल्म KGF Chapter 2

सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी फिल्म KGF Chapter 2

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d