BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तबरेज पर हंगामा पर आदिवासियों की नृसंश हत्या पर सोनिया,राहुल,गुलाम नबी चुप क्यों: अरूण

by bnnbharat.com
January 24, 2020
in Uncategorized
तबरेज पर हंगामा पर आदिवासियों की नृसंश हत्या पर सोनिया,राहुल,गुलाम नबी चुप क्यों: अरूण

भाजपा कार्यकर्ता संगठन और संघर्ष दोनो को प्रभावी तरीके से करना जानते हैः अरुण सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:

  • यह कैसी सरकार है जिसके बनते ही देश द्रोहियों के मुकदमे वापस होते हैं और आदिवासियों का वीभत्स नरसंहार होता है

  • सीएए के समर्थन जुलूस पर पथराव औऱ विरोध जुलूस शांतिपूर्ण यह कैसी सरकार

  • तबरेज पर हंगामा पर आदिवासियों की नृसंश हत्या पर सोनिया,राहुल,गुलाम नबी चुप क्यों?

  • प्रदेश में जंगल राज्य की शुरुआत हो गई है,सरकार गठन के एक माह के अंदर ही कानून व्यवस्था हो चुकी है ध्वस्त

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्य सभा सदस्य अरुण सिंह ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कैसी सरकार है जिसके बनते ही देश द्रोहियों के मुकदमे वापस होते हैं और आदिवासियों का वीभत्स नरसंहार होता है. सीएए के समर्थन जुलूस पर पथराव और विरोध जुलूस शांतिपूर्ण यह कैसी सरकार है. तबरेज मामले पर हंगामा और आदिवासियों की नृसंश हत्या पर सोनिया, राहुल, गुलाम नबी चुप क्यों? वे शुक्रवार को बीजेपी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगल राज्य की शुरुआत हो गई है, सरकार गठन के एक माह के अंदर ही कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. लोग इतने कम समय मे ही त्राहिमाम कर रहे हैं. कांग्रेस झामुमो राजद तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. गिरिडीह, लोहरदगा में घटी घटनाएं इसका ताजा उदाहरण है. तुष्टिकरण कांग्रेस पार्टी के फितरत में शामिल है जबकि वामपंथी पार्टियां इसका ताना बाना बुनती है. तबरेज अंसारी की हत्या पर कांग्रेस के नेता ट्वीट करने में नही चूकते पर पथराव, आगजनी और आदिवासियों की हत्या पर वे बिल्कुल चुप हैं.

चाईबासा जैसा नरसंहार देश के किसी कोने में पहले नहीं हुआ

सिंह ने कहा कि चाईबासा जैसा नरसंहार देश के किसी कोने में पहले नही हुआ. पिता के सामने पुत्र की हत्या हुई,पत्नी के सामने पति को मारा गया, शिर को धड़ से तीतर बितर कर फेंक दिया गया, लोगों में भय और दहसत ब्याप्त है जबकि यह सरकार दिल्ली दरबार का चक्कर लगा रही है पर भारतीय जनतापार्टी चुप नहीं बैठने वाली. हेमंत सरकार कांग्रेस के दबाव में मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पा रही. कांग्रेस पार्टी का पुराना इतिहास है. यह पार्टी समर्थन के बदले पूरा दाम वसूलती है तथा मौका निकालकर समर्थन वापस भी ले लेती है. अब हेमंत सोरेन को इस चरित्र का एहसास हो रहा होगा. राहुल, प्रियंका, गुलाम नबी को चाईबासा के गुदड़ी आकर आदिवासी परिवारों से मिलना चाहिये और जिनका पुत्र, पिता या पति मारा गया उसका दु:ख दर्द बांटना चाहिए.

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वालों को किया जा रहा दंडित

सिंह ने कहा कि यह कैसी सरकार है जहां सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वालों को दंडित किया जा रहा है. मीडिया से भी आग्रह किया कि आप सब आदिवासियों के नर संहार को व्यापक एवं प्रभावी बनाएं ताकि अपराधियों को दंडित करते हुए पीड़ित परिवारों को न्याय मिले. प्रदेश भाजपा की संगठनात्मक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव में पार्टी को भले ही 25 सीटें मिली हैं. परन्तु अकेले भाजपा को सर्वाधिक 50 लाख मत मिलें हैं जबकि तीन दलों के गठबंधन को 52 लाख मत मिले. प्रदेश की जनता ने भाजपा को सर्वाधिक मत दिया है. हम जनादेश का सम्मान करते है तथा बूथ से लेकर प्रदेश तक संगठन को और प्रभावी बनाकर संघर्ष भी करेंगे तथा जन मुद्दों को सदन से सड़क तक उठाएंगे. प्रेस वार्ता में महामंत्री और सांसद सुनील सिंह भी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देशभक्ति की मिसाल, विदेश में मंगवाई अपने देश की मिट्टी

Next Post

खिलाड़ी देश और राज्य के धरोहर हैं: हेमंत सोरेन

Next Post
एसडीपीओ घाटशिला के नेतृत्व में एसआईटी का गठन

खिलाड़ी देश और राज्य के धरोहर हैं: हेमंत सोरेन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d