BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सभी का सवाल… आखिर क्यों सुशांत ने किया सुसाइड..?

by bnnbharat.com
June 14, 2020
in समाचार
सभी का सवाल… आखिर क्यों सुशांत ने किया सुसाइड..?
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: बॉलीवुड पर गमों का पहाड़ टूटा पड़ा है. फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली है. 34 साल के सुशांत ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड की है. वो मुंबई के बांद्रा में अपने घर में वो अकेले रहते थे. फिलहाल सुशांत के सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है.

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज भी चल रहा था. हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं गया है.

पुलिस उनके घर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ बीती रात थे और उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा सुबह नहीं खोलाl इसके बाद दोस्तों ने दरवाजा तोड़ दिया और उन्होंने देखा कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली हैं.

जानकारी के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी है. बहुत समय से पार्टी और मेन स्ट्रीम में दिखाई नहीं दे रहे थे. कुछ दिनों पहले उनकी एक्स मैंनेजर ने भी खुदकुशी कर ली थी.

सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी की खबर से बॉलीवुड सन्न है. सभी लोग अपने-अपने तरीके से उन्हें यादकर श्रद्धाजलि दे रहे हैं. फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत कई फिल्मों में काम कर चुके हैं.  उनके इस कदम से बॉलीवुड सदमे में हैं. कई कलाकारों ने उनके निधन पर दुख और शॉक जताया है. फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर दुख जताते हुए हैरानी जताई हैं.

आपको बता दें कि सुशांत ने शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के शो से अपना करियर शुरू किया था. लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी एकता कपूर के शो ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली. जी टीवी के मशहूर सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से सुशांत सिंह राजपूत ने घर-घर में पहचान बनाई थी. ‘पवित्र रिश्ता’ के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखकर साबित किया कि वे एक वर्सेटाइल आर्टिस्ट थे.

सुशांत सिंह राजपूत ने ‘किस देश में है मेरा दिल’ टीवी सीरियल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, काई पो चे और छिछोरे जैसे कई फिल्मों में काम किया. उन्होंने अपने छोटे से करियर में खास छाप छोड़ी थी. फिल्म एमएम धोनी में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी.

खुदकुशी के लगभग 10 दिन पहले लिखी थी भावुक पोस्ट

खुदकुशी के लगभग 10 दिन पहले ही उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक बेहद भावुक पोस्ट लिखी थी. संभवत यह पोस्ट उन्होने मां के नाम संबोधित की थी. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ”आंसुओं से धुंधलाता अतीत धुंधलाता हुआ, मुस्कुराते हुए और एक क्षणभंगुर जीवन को संजोने वाले सपनों में, दोनों के बीच बातचीत #माँ”.

”आंसुओं से धुंधलाता अतीत धुंधलाता हुआ, मुस्कुराते हुए और एक क्षणभंगुर जीवन को संजोने वाले सपनों में, दोनों के बीच बातचीत #माँ”.

उनके इस पोस्ट के भी मायने भी तलाशे जा रहे हैं. सुशांत के इस पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री से उनके काफी दोस्तों ने कमेंट किया था.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

3 जून को सुशांत ने किया था आखिरी पोस्ट, मां के लिए लिखी थी इमोशनल कविता

Next Post

मन ही मन्दिर है

Next Post
मन ही मन्दिर है

मन ही मन्दिर है

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d