BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्यों सुशांत सिंह खाते से लिंक मोबाइल नंबर चाहते थे बदलना

by bnnbharat.com
September 1, 2020
in समाचार
क्यों सुशांत सिंह खाते से लिंक मोबाइल नंबर चाहते थे बदलना
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई:  सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई, एनसीबी और ईडी की जांच लगातार जारी है. इस बीच हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. रिया चक्रवर्ती से लेकर सुशांत की बहन का भी व्हाट्सएप चैट सामने आ चुका है जिसमें अलग अलग दावे किए जा रहे हैं. एक अन्य व्हाट्सएप चैट से ही खुलासा हुआ है कि सुशांत ने मोबाइल नंबर बदलने को लेकर बैंक कर्मचारी से बात की थी.

दरअसल, सुशांत का खाता कोटक महिंद्रा बैंक (बांद्रा) में है. 20 मई 2020 को सुशांत ने बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर हर्ष पटेल को एक मैसेज भेजा था जिसमें उन्होंने अपने खाते से लिंक मोबाइल नंबर बदलने की बात कही थी. सुशांत ने लिखा था कि ‘मैंने जिस नंबर से व्हाट्सएप किया है, उसी नंबर को खाते से लिंक कर दें’.

हर्ष पटेल ने सुशांत को एक फॉर्म भरने के लिए कहा. फॉर्म भेजने के लिए उन्होंने ईमेल आईडी मांगी थी तो सुशांत ने अपने करीबी सैमुअल मिरांडा का ईमेल आईडी दे दिया था. पटना पुलिस की टीम जब जांच करने के लिए मुंबई गई थी तब उन्होंने हर्ष पटेल से मुलाकात भी की थी. सूत्रों के मुताबिक पटना पुलिस की टीम ने पटेल का यह बयान रिकॉर्ड किया था.

रिया चक्रवर्ती के माता पिता से आज पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत की जांच कर रही सीबीआई मंगलवार को रिया चक्रवर्ती के माता-पिता सहित आठ लोगों से पूछताछ कर रही हैं. जांच एजेंसी आज अभिनेत्री से पूछताछ नहीं करेगी. रिया से पिछले चार दिनों में 35 घंटे तक पूछताछ हो चुकी है. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रहा है.

सीबीआई की टीम आज भी सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और केशव से पूछताछ कर रही है. इससे पहले भी इन तीनों से जांच एजेंसी पूछताछ कर चुकी है. इसके अलावा सैमुअल मिरांडा को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सभी पत्रकारों को बीमा की सुविधा दे यूपी सरकार: प्रियंका गांधी

Next Post

जानें टूटी गदा वाले भक्त रक्षक हनुमान जी के बारे में…

Next Post
जानें टूटी गदा वाले भक्त रक्षक हनुमान जी के बारे में…

जानें टूटी गदा वाले भक्त रक्षक हनुमान जी के बारे में...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d