BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य क्यों नहीं हो रहा है पूरा, बीडीओ लगायें चौपाल : सीएम

by bnnbharat.com
October 24, 2019
in समाचार
प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य क्यों नहीं हो रहा है पूरा, बीडीओ लगायें चौपाल : सीएम

Why the target of Pradhan Mantri Awas Yojana is not being met, BDO should be installed

Share on FacebookShare on Twitter

ब्यूरो चीफ,

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर गहरी नाराजगी जतायी है.

सभी जिलों के उपायुक्तों से वीडियो कांफरेंसिंग करते हुए उन्होंने कहा कि जिन जिलों में योजना की प्रगति काफी धीमी है, वहां गांव-गांव में जन चौपाल लगा कर लक्ष्य प्राप्त किया जाये.

उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों से कहा है कि वे प्रखंड विकास पदाधिकारियों को लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगायें. सभी बीडीओ को गांवों में जन-चौपाल लगाने का निर्देश दिया गया.

इसमें सखी मंडलों की सहभागिता भी सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया. उन्होंने कहा कि योजना में वैसे घरों को भी चिह्नित किया जाये, जहां आवास तो बन गया, पर शौचालय नहीं बना.

उन्होंने कहा कि सभी घरों में शौचालय अवश्य बनना चाहिए. उन्होंने किंतु-परंतु और बहानेबाजी को छोड़ने की चेतावनी दी.

उन्होंने कहा कि युवा अफसर केंद्र प्रायोजित योजनाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने की दिशा में आगे बढ़ें. उन्होंने चेतावनी दी कि काम हर हाल में पूरा होना चाहिए.

यदि पैसे कम पड़ रहें हों, तो जिलों के उपायुक्त इस पर ध्यान दें. जिला माइनिंग फंड ट्रस्ट से पैसे का इंतजाम कराया जाये.

यह बात भी सामने आयी कि कैसे रांची में 10 करोड़ रुपये पीएमएवाई की पूरी राशि खर्च नहीं हो पायी. मौके पर ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अविनाश कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक्शन में सीएमः निशाने पर रहे धनबाद डीसी, सीएम ने कहा- 4 दिन में कार्रवाई करें नहीं तो आप पर होगी कार्रवाई

Next Post

अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, 10 घायल

Next Post
अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, 10 घायल

अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, 10 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d