BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिल्ली की यमुना नदी में क्यों बिछी ‘बर्फ की सफेद चादर

by bnnbharat.com
November 4, 2020
in समाचार
दिल्ली की यमुना नदी में क्यों बिछी ‘बर्फ की सफेद चादर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान जो प्रदूषण मुक्त वातावरण दिखाई दिया था वो एक बार फिर लॉकडाउन खुलने के बाद बद्द्तर होता जा रहा है. दिल्ली की सिर्फ हवा ही नहीं बल्कि दिल्ली की यमुना का भी प्रदूषण से हाल-बेहाल है. ताजा जानकारी के अनुसार यमुना नदी का पानी एक बार फिर दूषित हो चुका है.

इस बारे में न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे यमुना नदी जहरीली हो गई है. ये वीडियो दिल्ली के कालिंदी कुंज का है जहां नदी में झाग ही झाग दिखाई दे रहे हैं. दूर से देखने में ये झाग सफेद बर्फ की चादर की तरह नज़र आ रहे हैं जो नदी पर बिछी हुई है.

यमुना नदी में प्रदूषण बढ़ने की यह खबर ऐसे वक्त में सामने आई है जब दिल्लीवासी आगामी हफ्ते में छठ पूजा मनाने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में बढ़ा प्रदूषण प्रवासी बिहारियों के लिए अच्छी खबर नहीं है. ये दूषित और जहरीला पानी लोगों को जानलेवा बीमारी दे सकता है. विशेषज्ञों की माने तो डिटर्जेंट के कारण इस तरह के झाग पानी में बने हैं.

वहीँ, यमुना की जहरीले पानी की तस्वीरें सामने आने के बाद राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा गठित यमुना निगरानी पैनल ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (डीपीसीसी) से नदी में इस तरह के प्रवाह का कारण पता करने और रिपोर्ट पेश करने को कहा.

इसका जवाब देते हुए निगरानी रख रहे पैनल ने एक पत्र में कहा कि यमुना नदी की जो तस्वीरें सामने आई हैं वो चौंकाने वाली हैं. इस तस्वीरों को मीडिया कवरेज मिल रही है और इसका ट्विटर भी वायरल हो रहा है. नदी में गंदा झाग वाला पानी बह रहा है, इस गंदगी भरे झाग की वजह से खतरा और बढ़ गया है. हालांकि ये नया नहीं है. हर साल सर्दी के मौसम आते ही यमुना नदी में इस तरह के झाग दिखाई देने लगता है लेकिन इस साल यह ज्यादा ही दिखाई दे रहा है.

https://bnnbharat.com/mukesh-ambani-out-of-the-top-10-rich-list/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कुर्सी बचाने के लिए मोदी के पीछे-पीछे घूम रहे नीतीश: चिराग पासवान

Next Post

कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन, रेलवे को हुआ 1200 करोड़ का घाटा

Next Post
लॉकडाउन के बीच चलेंगी 2 खास ट्रेनें

कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन, रेलवे को हुआ 1200 करोड़ का घाटा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d