धनबाद: धनबाद पुलिस को हत्या के एक मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. भूली थाना क्षेत्र में 27 जनवरी को एक व्यक्ति का शव लावारिस स्थिति में पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने हत्या के इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
भूली की रुकसाना खातून अपने पति के साथ रहती थी. लेकिन वह अपने पति के व्यव्हार से परेशान रहती थी. लिहाजा उसन अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची.
गिरफ्तार महिला का बयान दर्ज किया गया है, जिसमें उसने कहा कि उसके पति द्वारा देह व्यापार करवाया जाता था. तंग आकर उसने उसकी हत्या की योजना बनाई.
धनबाद डीएसपी ने बताया कि एक स्पेशल टीम बना कर इस मामले का उद्भेदन किया गया. पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी खुद इस मामले में कल्प्रिट है. पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

