BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए पत्नी पहुंची थाना, गिरफ्तार

by bnnbharat.com
June 8, 2020
in Uncategorized
पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए पत्नी पहुंची थाना, गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter
  • दुसरी शादी के घरवाले ने युवक को पकड़ मुजफ्फरपुर पुलिस को सौंपा

  • पिता एवं पुत्र पर धोखा देने व दहेज लेने का लगाया आरोप

बेतिया पश्चिमी चम्पारण: बेतिया पश्चिमी चम्पारण जिला के नरकटियागंज नगर परिषद वार्ड नंबर 4 के निवासी आशिफ रजा की पत्नी अपने पति की दुसरी शादी रुकवाने  के लिए दिल्ली से बेतिया पहुंची और बेतिया एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.

विवाहिता ने एसपी से बताया कि नगर के नंदपुर निवासी आफताब आलम का पुत्र आसिफ रजा उसका पति है. दिल्ली में उसको छोड़कर नरकटियागंज अपने घर आया तथा मुजफ्फरपुर की एक लड़की से दुसरी शादी रचाने वाला है.

दुसरी शादी करवाने में उसके पति के घरवाले भी उसमें शामिल हैं. उसने एसपी से यह भी बताया कि वह दिल्ली के गोविंदपुरी थाना में अपने पति एवं उसके घरवालों पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन देकर नरकटियागंज आई है.

विवाहिता ने आवेदन की प्रतिलिपि बेतिया एसपी को भी दिखाया. विवाहिता की फरियाद सुनने के बाद एसपी ने शिकारपुर थानाध्यक्ष को मामले में जांच पड़ताल करने तथा कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

इधर शिकारपुर थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि आरोपी युवक घर छोड़कर फरार है. दुसरी शादी भी उसकी रूक गई है. पीड़ित महिला की हर संभव मदद की जा रही है.

झुट बोल रहा था युवक का पिता, उसी की मर्जी से होने जा रही थी दुसरी शादी

युवक का पिता आफताब आलम झुठ बोल रहा था. पुलिस के समक्ष उसने बताया था कि वह 2016 से अपने बेटे के संपर्क में नहीं है और न ही वह अपने घर उसको आने देता है. जबकि युवक की जहां दुसरी शादी होने वाली थी.

उसके घरवालों ने बताया कि आफताब आलम ने ही अपने बेटे का रिश्ता उनके घर तय किया था. दहेज स्वरूप रूपया उनलोगों ने आफताब आलम के खाते में भेजा था.

इसके अलावा नगद रूपया तथा दहेज का सारा सामान भी वे आफताब आलम को ही दिए थे. उन्होंने बताया कि पहले शादी का जिक्र नहीं करके आफताब एवं उसके पुत्र ने उनको धोखे में रखा.

मुजफ्फरपुर में युवक को पकड़ किया पुलिस के हवाले

युवक की जहां दुसरी शादी होने वाली थी उसके घरवालों ने यह भी बताया कि युवक को मुजफ्फरपुर में पकड़ लिया गया है. युवक को पकड़ने के बाद उसको मुजफ्फरपुर के साजी मोहम्मदपुर थाना की पुलिस को सौंप दिया गया है.

उन्होंने पुलिस को बताया कि पहली पत्नी के होते उनको धोखे में रखकर दुसरी शादी कर उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद करने के फिराक में था. दहेज में भी लाखों रुपए एवं सामान पहले ही ले चूका है.

इधर युवक के पिता ने बताया कि जो भी रूपया लिया गया है उसको वापस कर दिया जाएगा. उनको पता नहीं था कि उसके पुत्र ने पहले ही शादी कर लिया है. अगर मालूम होता तो वह दुसरी शादी तो दूर उसकी बात भी नहीं करता.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

त्योहार की तरह शहादत दिवस को भी रखें याद: राष्ट्रीय युवा शक्ति

Next Post

10 जून को भाजपा करेगी व्यक्तिगत संपर्क अभियान की शुरुआत: आदित्य साहू

Next Post
10 जून को भाजपा करेगी व्यक्तिगत संपर्क अभियान की शुरुआत: आदित्य साहू

10 जून को भाजपा करेगी व्यक्तिगत संपर्क अभियान की शुरुआत: आदित्य साहू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d