हरियाणा: हरियाणा के पानीपत से एक हैरान करने वाली खबर आई है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को पिछले डेढ़ साल से घर के टॉयलेट में बंद कर रखा था. वह उसे मारता था. उसे पीटता था और उसे खाना नहीं देता था. पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो वह महिला को रेस्क्यू कराने उसके घर पहुंची तो महिला की हालात देखकर पड़ोसियों की आंख में आंसू आ गए.
डेढ़ साल से पत्नी को बनाया बंधंक
बता दें यह मामला हरियाणा के सनौली जिले का है. यहां पर रिशपुर गांव में एक महिला रामरति को उसके पति ने डेढ़ साल से उसके टॉयलट में बंद कर रखा था और उसे बंधक बनाकर रखा हुआ था. पुलिस ने जब रेस्क्यू किया तो महिला की हालत बहुत खराब थी. उसके शरीर का कंकाल बन चुका था. उसके शरीर से कीचड़ लिपटी हुई थी. लम्बे समय से खाना नहीं मिला था और उसकी हालत दयनीय बनी हुई थी.
निकलते ही खाना मांग रही थी महिला
जैसे ही पुलिस ने महिला को बाहर निकाला तो वह भूख से परेशान थी और खाना मांग रही थी. पुलिस ने उसे बाहर निकालकर नहलाया और फिर उसे खाना दिया. पुलिस ने महिला को नजदीकी अस्पताल में भी भर्ती किया था ताकि उसकी सेहत का ध्यान रखा जा सके.
पति बोला मानसिक तौर पर नहीं थी ठीक
जिस समय पुलिस महिला को रेक्स्यू करने के लिए उसके घर गई थी. उस समय उसका पति बाहर बैठकर ताश खेल रहा था. पुलिस ने जब उससे महिला का पता पूछा तो उसने कुछ भी साफ-साफ नहीं बताया था. बाद में जब पुलिस ने सख्ती की तो उसने बताया कि वह टॉयलेट में बंद है. पुलिस ने जब उससे टॉयलेट में बंद करने का कारण पूछा तो वह कहने लगा कि इसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. वहीं उसकी बीमारी के कागज मांगे जाने पर वह कोई जवाब नहीं दे सका.

