BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पत्नी पसंद करती थी ऋतिक रोशन को, पति ने कर दी हत्या

by bnnbharat.com
November 12, 2019
in Uncategorized
पत्नी पसंद करती थी ऋतिक रोशन को, पति ने कर दी हत्या

पत्नी पसंद करती थी ऋतिक रोशन को, पति ने कर दी हत्या

Share on FacebookShare on Twitter

अमेरिका: अमेरिका में रहने वाले एक 33 साल के शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को चाकू गोदकर सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि वह बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन को पसंद करती थी. आरोपी पति का नाम दिनेश्वर बुद्धिदात है. उसने अपनी 27 साल की पत्नी डोन्ने डोजॉय की चाकू मारकर हत्या कर दी है. वह बारटेंडर के तौर पर काम करती थी.

पत्नी की हत्या के बाद उसने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी. डोजॉय के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि बुद्धिदात अपनी पत्नी से काफी जलता था क्योंकि वह ऋतिक की बहुत बड़ी फैन थी. उन्होंने बताया कि अभिनेता के लिए उसके प्यार के कारण ही उसकी हत्या हुई.

52 साल की माला रामधानी ने कहा, ‘उसने मुझे बताया था कि जब वह घर में ऋतिक की कोई फिल्म या गाना देखती थी तो वह उसे उन्हें बंद करने के लिए कहता था क्योंकि उसे जलन महसूस होती थी. जिस किसी फिल्म में ऋतिक ने काम किया है तो वह उसे देखना चाहती थी.’

रिपोर्ट्स का कहना है कि डोजॉय जिस घर में अपने पति के साथ रहती थी वहां से जा रही थी लेकिन फिल्म देखने और बुद्धिदात के साथ समय बिताने के लिए रुक गई. लेकिन शाम को बुद्धिदात ने डोजॉय की बहन को मैसेज भेजकर कहा कि कि उसने उसे मार दिया है और घर की चाबी फूलों के गुलदस्ते के नीचे रखी हुई है.

आरोपी ने पत्नी के शव को अपमार्टमेंट में ही छोड़ दिया और खुद पास के पार्क में जाकर फांसी लगा ली. दोनों ने जुलाई में शादी की थी. डोजॉय के दोस्त रोडने ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह उससे प्यार करती थी लेकिन वह उसके प्रति आसक्त था. वह अच्छी दिखती थी और हमेशा पैसे कमाती थी.’ जिसके कारण वह उससे जलता था.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अयोध्‍या मंदिर : रामनवमी से शुरू हो सकता है राम मंदिर का निर्माण

Next Post

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार एक बार फिर अस्पताल में भर्ती

Next Post
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार एक बार फिर अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार एक बार फिर अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d