BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, शरीर के कई टुकड़े कर फेंका

by bnnbharat.com
September 8, 2020
in समाचार
लापता युवक की हत्या, आंखें फोड़ने के बाद दरिंदों ने एसिड से जलाया शव
Share on FacebookShare on Twitter

राजस्थान: राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी इलाके में करीब तीन सप्ताह पहले टुकड़ों में मिले महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. अवैध संबंधों के शक में महिला की हत्या उसके पति ने ही की थी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. मृतका की पहचान कोमल गुप्ता के रूप में हुई है. कोमल अपने पति अमित गुप्ता के साथ भिवाड़ी की एक फैक्ट्री में काम करती थी और सांथलका में किराये के मकान में रहते थी. आरोपी पहले भी एक महिला होमगार्ड दोस्त की दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर चुका है.

भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि 14 अगस्त को भिवाड़ी में अलग-अलग जगहों पर महिला के शव के टुकड़े मिले थे. इसके कारण महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने भिवाड़ी शहर में डोर-टू- डोर सर्वे कराया और कर्मचारियों तथा किरायेदारों का रिकार्ड खंगाला. इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि भिवाड़ी के सांथलका गांव में किराए के मकान में रहने वाले अमित गुप्ता और कोमल गुप्ता कमरे से अचानक गायब हो गए हैं. अमित गुप्ता का मोबाइल भी बंद था. इसके बाद पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अमित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया. अमित ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार, अमित गुप्ता ने मई 2019 में कानपुर निवासी कोमल गुप्ता से दूसरी शादी की थी. कोमल अपने पूर्व पति के भांजे से बार-बार फोन पर बातचीत करती थी. अमित को यह पसंद नहीं था. इसको लेकर उसके और कोमल के बीच आए दिन झगड़े होते थे. इससे अमित अपनी पत्नी  के चरित्र पर शक करने लगा था. अमित गुप्ता ने 12 अगस्त 2020 की रात को कोमल को भांग की गोली खिलाकर उसे बेहोश कर दिया. उसके बाद हाथ पैर बांधकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. फिर बड़े चाकू से कोमल के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर उसे भिवाड़ी के सुनसान जगह पर अलग-अलग फेंक दिया. 

आरोपी अमित गुप्ता ने 2013 में भरतपुर में अपनी महिला होमगार्ड दोस्त को अपने घर बुलाकर उसके साथ रेप किया था. बाद में उसकी हत्या कर दी. इस मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी. वह करीब डेढ़ साल तक जेल में रहा था. मई 2014 से उच्च न्यायालय के आदेश पर वह जमानत पर था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कहां खो गया है नीतीश का पर्चा, जिससे पढ़कर मांगते थे विशेष राज्य का दर्जा: लालू प्रसाद

Next Post

डिजिटल रैली, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हुई धड़ाम: आप

Next Post
डिजिटल रैली, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हुई धड़ाम: आप

डिजिटल रैली, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हुई धड़ाम: आप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d