BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

युवक ने पत्नी की गला रेत कर हत्या की

by bnnbharat.com
September 25, 2020
in समाचार
छात्रावास से गायब छात्र की हत्याकांड मामले में अब तक नहीं मिला कोई सुराग
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: डाबरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने पहले तो अपनी पांच साल के बच्चे के सामने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की और सिर फोड़ने के साथ ही उसका हाथ भी तोड़ दिया. आरोपी इतने पर ही नहीं रुका और चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने चाकू से उसके गले पर भी वार किया. इस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गया था.

घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और युवक को खून से लथपथ हालत में इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान 28 वर्षीय सोनी देवी के रूप में की गई है. जबकि जो अपने परिवार के साथ पिछले डेढ़ महीने से मधु विहार में दुर्गा माता मंदिर के पास किराए के मकान में रह रही थी. आरोपी भानु प्रताप है. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सिरसगंज का रहने वाला है.

घटना गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे हुई जब स्थानीय पुलिस को भानु प्रताप के बारे में सूचना मिली कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और उसका गला काट दिया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाया कि घर के फर्श पर महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था. उसका गला रेता हुआ था. बांह छिल गई थी और सिर पर कई चाकू के निशान थे.

पास में भानु भी खून से लथपथ हालत में पड़ा था. उसकी गर्दन पर चाकू का निशान भी था. पूरी घटना उनके पांच साल के बेटे के सामने हुई.

शुरुआती जांच में पता चला है कि भानु प्रताप गुरुवार को अपने गांव से लौटा था. हत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन आशंका है कि इस घटना के पीछे अवैध संबंध का मामला हो सकता है. फिलहाल पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ड्रग्स मामला: रकुलप्रीत सिंह पहुंची NCB गेस्ट हाउस, होगी पूछताछ

Next Post

पलामू में चार लैंड माइंस बरामद, विस्फोट कर किया गया नष्ट

Next Post
पलामू में चार लैंड माइंस बरामद, विस्फोट कर किया गया नष्ट

पलामू में चार लैंड माइंस बरामद, विस्फोट कर किया गया नष्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d