BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पत्नी की टांगी से काट कर हत्या, पति गिरफ्तार

by bnnbharat.com
June 17, 2020
in समाचार
पत्नी की टांगी से काट कर हत्या, पति गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची जिले के नरकोपी थाना क्षेत्र के भैंसादोन गांव में मंगलवार की देर रात 40 वर्षीय देलु डोंगरा ने अपनी 35 वर्षीया पत्नी एतवारी उराईन की टांगी से काटकर निर्मम हत्या कर दी.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार देलु ने नशे की हालत में अपनी पत्नी को टांगी से काट डाला. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. हत्या का कारण पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद बताया जाता है.

जानकारी के अनुसार पति-पत्नी मंगलवार की रात अपने घर के एक कमरे में सोए हुए थे. इसी बीच दोनों के बीच कुछ बात को लेकर झगड़ा हुआ. धीरे-धीरे यह विवाद काफी बढ़ गया. इस पर पति ने अपनी पत्नी पर टांगी से हमला कर दिया. टांगी सीधे सिर व गर्दन पर लगी. इससे पत्नी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. देखते ही देखते सिर से ढेर सारा खून बह गया.

बुधवार की सुबह हल्ला सुनकर गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे. घटना की सूचना नरकोपी थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही नरकोपी थाना प्रभारी मनोरंजन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

वहीं, घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त टांगी को पुलिस ने बरामद कर लिया है. साथ ही नामजद अभियुक्त मृतका के पति देलु डोंगरा को गिरफ्तार कर लिया है. इधर, हत्या के बाद गांव में मातम है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना संदिग्ध मरीज की अस्पताल में मौत, जांच रिपोर्ट का इंतजार

Next Post

बेकाबू ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया, महिला की मौत

Next Post
बेकाबू ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया, महिला की मौत

बेकाबू ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया, महिला की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d