रांची. झारखंड की राजधानी रांची से सटे कांके थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में रविवार सुबह को जंगली हाथी ने एक युवक को पटक-पटक कर जख्मी कर दिया.
जंगली हाथी ने दौड़ा कर युवक को अपनी सुढ़ में लपेट लिया. इस दौरान युवक हाथी के चंगुल से छुटने का काफी कोशिश करता रहा और जोर-जोर से चिल्लाता रहा. लेकिन हाथी की पकड़ काफी मजबूत दिखी और उसने युवक को कई बार पटक-पटक कर जान से मारने की कोशिश की. लेकिन इस आसपास में ग्रामीणों की भीड़ और शोर-शराबे के कारण जंगली हाथी ने युवक को घायल अवस्था में ही छोड़ दिया.
घायल युवक की पहचान शाहिद खान के रूप में की गयी. उसे रांची के रिम्स में भर्ती कराया गया है,जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बतायी गयी है. बताया गया है कि कांके थाना क्षेत्र में गांव में अचानक जंगली हाथ ही आ जाने की सूचना के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे . लोगों को समझ में नहीं आ रहा था हाथी कहां से आ गया. .अकेले हाथी को गांव में आने के बाद बताया जा रहा है की वह झुंड से अलग होकर गांव में आ गया है . मंदिर और मस्जिद से अनाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की जाती रही.
इससे पहले कांके के बुकरू गांव में स्थानीय लोगों ने जंगली हाथी को घूमते हुए देखा. इलाके में जंगली हाथी के घुसने की सूचना कांके थाना और वन विभाग के अधिकारियों को दी गई , जिसके बाद वन विभाग और प्रशासन की टीम इलाके से जंगली हाथियों को सही सलामत जंगल की ओर भेजने के प्रयास में जुट गया है. वहीं हाथियों के आतंक से लोग डरे सहमे रहते है. हाथी अब जंगलो से निकल कर गांव में आ जा रहे है जिसे लोग डरे रहते हैं.

