रांची: झारखंड में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. सिकीदरी थाना क्षेत्र में भी जंगली हाथी ने एक व्यक्ति को पटक कर मार डाला.
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों की ओर से मृतक के आश्रित को 25 हजार रुपये की राशि तत्काल सहायता के रूप में उपलब्ध करायी गयी.

