BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जंगली हाथियों ने दो घरों को किया क्षतिग्रस्त

by bnnbharat.com
December 11, 2020
in समाचार
झारखंड में गजराज का कहर जारी,  लील ली अब तक 1400 लोगों की जानें
Share on FacebookShare on Twitter

ग्रामीणों ने मशाल जलाकर हाथियों को भगाया

सिमडेगा: झारखंड के सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड के भुसाबेडा गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने दो घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. बाद में मशाल जलाकर और पटाखा फोड़ कर किसी तरह से जंगली हाथियों को जंगल में खदेड़ने में कामयाबी हासिल की. हालांकि अब भी ग्रामीणों को जंगली हाथियों के उत्पात का भय सता रहा है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बानो प्रखंड के भुसाबेड़ा गांव में  गुरूवार की रात करीब 1 बजे 10 हाथियों का एक झुंड गांव में घुस गया. जंगली हाथियों के गांव में आने से लोगों की नींद खुल गयी. हाथियों ने खाने की खोज के उद्देश्य से दो घरों में हमला किया जिसे दोनों घर क्षतिग्रस्त हो गया.  हाथियों ने जिस घर को क्षतिग्रस्त किया, वे निर्मल तोपनो और जागेश्वर सिंह के है.

घर पर हमला करने की आवाज से घर पर सो रहे लोग और आसपास रहने वाले लोग बाहर आये, बाहर आकर देखा तो हाथियों का झुंड उस घर को धवस्त कर रहा था. लोगों ने मशाल जलाकर हाथियों को भगाने का प्रयास शुरू कर दिया. काफी मशक्कत के बाद हाथियों का झुंड गांव से बाहर भागा.

वहीं बानो रेंजर सुशील पांडेय ने बताया कि भुसाबेडा में पहले भी एक बार हाथियों ने उत्पात मचाया है.  उन्होंने कहा कि आज उनकी टीम गांव जाकर क्षति का मूल्यांकन करेगी. साथ ही ग्रामीणों को मशाल के लिए और जरूरी सामान भी दिये जायेंगे. उनके रेंज में जलडेगा के टोनियां क्षेत्र में भी हाथियों के होने की सूचना है. वहां भी सहायता भेजा जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

साठ लाख से ज्यादा बच्चों को पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक

Next Post

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को फिलहाल जेल में ही रहना होगा, छह सप्ताह के लिए सुनवाई टली

Next Post
लालू प्रसाद पर जेल मैनुअल के उल्लंघन का लगा आरोप

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को फिलहाल जेल में ही रहना होगा, छह सप्ताह के लिए सुनवाई टली

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d