आज विज्ञान बहुत तरक्की कर चुका है ख़ास कर टेक्नोलॉजी के मामले में. अगर हम किसी से वीडीओ कॉल पर बात करते है तो दूरियों का एहसास नहीं होता. सिर्फ हम उसे छू नहीं सकते. पर जरा सोचिये अगर वीडीओ कॉल पर बात करने वाले को हम छू सके तो ? आप चौक गए ना, पर अब ये सपना नहीं रहेगा बहुत जल्द हकीकत का रूप लेने वाला है.
इस क्रम में अब अमेरिका की नार्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक खास डिवाइस बनाया है, जिससे यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान एक-दूसरे को स्पर्श कर सकेंगे. वहीं, रिसर्चर्स ने इस गैजेट को ‘इपिडर्मल वीआर’ का नाम दिया है. फिलहाल, इस डिवाइस को लेकर विशेषज्ञों ने ज्यादा जानकरी साझा नहीं की है. तो आइए जानते हैं कि इस खास के बारे में.
शौधकर्ताओं ने एक ऐसा खास डिवाइस बनाया है, जो यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान एक-दूसरे को छूने का अहसास दिलाता है. इतना ही नहीं इस खास गैजेट के जरिए यूजर्स फिल्म देखते समय उन सभी चीजों को महसूस भी कर सकेंगे. आपको बता दें कि इस डिवाइस की टेस्टिंग चल रही है.
डिवाइस का नाम है इपिडर्मल वीआर
अमेरिका के रिसर्चर्स ने इस खास डिवाइस का नाम ‘इपिडर्मल वीआर’ रखा है. शोधकर्ताओं ने इस गैजेट में पतली लचीली परत के साथ एक्टयूएटर्स लगाए हैं, जो तेजी से वाइब्रेट होते हैं. इन एक्टयूएटर्स से ही यूजर्स को छूने का एहसास होता है.
वहीं, नेचर’ जर्नल ने इस वीआर डिवाइस की जानकारी का खुलासा किया है. इस डिवाइस के साइज की बात करें तो यह 15 सीएम चौड़ा और 15 सीएम लंबा है. इसमें एक छोटा सा वायरलेस सर्किट दिया गया है, जिससे इसे ताकत मिलती है. इसके अलावा इपिडर्मल वीआर का वजन बहुत कम है.
यह डिवाइस कैसे करता है काम
इपिडर्मल वीआर डिवाइस कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर के साथ कनेक्ट होता है. जब यूजर्स सॉफ्टवेयर के जरिए एक-दूसरे को छूते हैं, तो वह इस डिवाइस से स्पर्श को फील करते हैं. साथ ही इस डिवाइस में लगे एक्टयूटर्स छूने पर वाइब्रेट या मूवमेंट करते हैं. वहीं, रिसर्चर्स का कहना है कि ये एक्टयूएटर्स एक बार करीब 200 बार तेजी से घूमते हैं. इसके अलावा इस खास गैजेट को स्मार्टफोन समेत टैबलेट से भी जोड़ा जा सकता है.
अमेरिका के रिसर्चर्स का बयान
रिपोर्ट के मुताबिक, इपिडर्मल वीआर डिवाइस बहुत हल्का है और पूरी तरह से वायरलेस है. साथ ही यूजर्स को इस डिवाइस में बैटरी नहीं लगानी पड़ेगी, जिससे इसको आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
Like this:
Like Loading...
Related