रांची: अपनी जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह सहित केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को अवसर देकर पार्टी ने बड़ा सम्मान दिया है.
उन्होंने कहा कि मैं केंद्रीय नेतृत्व एवम प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण के सहयोग से पार्टी एवम सदन दोनों की जिम्मेवारियों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा.
उन्होंने आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो, सभी विधायक गण का उनके सहयोग के लिये आभार प्रकट किया.

