नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की तैयारयों पर जानकारी दी. उन्होंने कहा, ‘हम 14-20 सितंबर के बीच सेवा सप्ताह मनाएंगे. अस्पतालों में उपयोगी लेख वितरित करने पर ध्यान दिया जाएगा, प्रत्येक जिले में 10 दिव्यांगों की जिम्मेदारी ली जाएगी और सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में जागरूकता पैदा की जाएगी. ‘

