नई दिल्ली: बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र सरकार द्वारा जारी अनलॉक की नई गाइड लाइन का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे लोगों को और राहत मिलेगी.
मायावती ने रविवार को ट्वीट कर कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा कोरोना प्रकोप से निपटने के लिए देश भर में अनलॉक की एक सामान्य नीति बनाकर उसे हर राज्य में लागू करने का स्वागत किया है.
उन्होंने कहा है कि बसपा शुरू से ही यह मांग कर थी. इससे कोरोना की आड़ में राजनीति की संभावना को विराम लगेगा और जनता को ज्यादा सुविधा भी होगी.
गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने शनिवार को अनलॉक-4 संबंधी दिशा निर्देश जारी किए हैं. इसमें एक महत्वपूर्ण निर्देश में मंत्रालय ने कहा है कि राज्य सरकारें केंद्र से सलाह-मशविरा किए बगैर निषिद्ध क्षेत्र के बाहर स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन लागू नहीं कर सकेंगी.

